कोई उम्मीद नहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कपिल देव का बड़ा बयान

कोई उम्मीद नहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कपिल देव का बड़ा बयान


Last Updated:

कपिल देव का कहना है कि शुभमन गिल एंड कंपनी से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें कोई उम्मीद नहीं है. भारत और इंग्लैंड की टीमें 20 जून से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भिड़ेंगी.पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला ज…और पढ़ें

कपिल देव ने भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दिया गुरु मंत्र.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन जैसे दिग्गजों के बिना टेस्ट क्रिकेट में नए युग की शुरुआत कर रहा भारत नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत करेगा. कपिल ने इस 25 वर्षीय कप्तान को खुद को अभिव्यक्त करने की सलाह दी. भारतीय टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच शुक्रवार से लीड्स में खेला जाएगा. भारतीय टीम की गेंदबाजी अटैक दमदार है जबकि इंग्लैंड के गेंदबाजी में मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन जैसे बड़े नाम गायब हैं.

कपिल देव (Kapil Dev) ने भारतीय टीम के बारे में कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह टीम इंडिया से कोई उम्मीद नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘कोई उम्मीदें नहीं है. बस जाओ, खेलो, खुद को अभिव्यक्त करो. यही ज्यादा अहम है.’ कपिल ने 18 जून को 42 साल पहले शानदार शतक जड़ा था.यह 66 वर्षीय खिलाड़ी उस बल्ले को लेकर आया जिसका इस्तेमाल उन्होंने उस दिन टुनब्रिज वेल्स में किया था जहां उन्होंने भारत को पांच विकेट पर 17 रन के स्कोर से 266 रन तक पहुंचाया था.

कपिल ने कहा, ‘मेरे पास क्रिकेट की बहुत सारी चीजें नहीं हैं. मैंने उन्हें दे दिया है, लेकिन मेरे पास यह बल्ला है जो मेरी बेटी का है.’ उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए एक खास दिन है, लेकिन मुझे इसके बारे में ज्यादा याद नहीं है. जो लोग मैच देखते हैं, वे इसे खेलने वालों की तुलना में अधिक याद रखते हैं क्योंकि हम मैच खेलने पर बहुत ध्यान केंद्रित करते हैं. लेकिन जब लोग इसके बारे में बात करते हैं तो यह पुरानी यादें ताजा कर देता है और बहुत अच्छा लगता है.’

कपिल देव ने जताई हैरानी
भारत के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी करने पर बुधवार को हैरानी जताते हुए इस फैसले को ‘अजीब’ बताया. मेजबान इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हाल में पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी कर दिया है. कपिल ने 1983 के विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ टुनब्रिज वेल्स में हुए मैच में अपनी नाबाद 175 रन की यादगार पारी के उपलक्ष्य में ‘थ्री सिक्सटी’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘यह थोड़ा अजीब लगता है. क्या ऐसा भी होता है? लेकिन यह ठीक है, क्रिकेट में सब कुछ चलता है. आखिरकार, कोई अंतर नहीं है। क्रिकेट तो क्रिकेट है. मैदान पर क्रिकेट एक जैसा होना चाहिए.’ ट्रॉफी का नाम पहले भारत के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के सम्मान में रखा गया था लेकिन इसका नाम बदलने को लेकर सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों ने आलोचना की है.

इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर दोनों ने भारत की कप्तानी की
पटौदी ट्रॉफी की शुरुआत 2007 में इंग्लैंड की धरती पर दोनों टीमों के बीच सीरीज के विजेता के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार के रूप में की गई थी. इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर दोनों ने भारत की कप्तानी की और दोनों ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेला. हालांकि श्रृंखला का नाम बदल गया है, लेकिन पटौदी विरासत अब भी किसी न किसी रूप में मौजूद रहेगी क्योंकि विजेता टीम के कप्तान को अब पटौदी नाम वाला एक विशेष पदक दिया जाएगा.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

कोई उम्मीद नहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कपिल देव का बड़ा बयान



Source link