Last Updated:
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि टेस्ट श्रृंखला में विराट कोहली जैसे प्रतिद्वंद्वी का सामना नहीं करना निराशाजनक है और उन्हें लगता है कि इस दिग्गज स्टार की अनुपस्थिति से भारतीय टीम में उनके जुझारूपन और …और पढ़ें
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की खबर के बाद स्टोक्स ने लिखी थी उनको चिठ्ठी
हाइलाइट्स
- बेन स्टोक्स कोहली के बिना टेस्ट श्रृंखला को निराशाजनक मानते हैं.
- स्टोक्स ने कोहली को संन्यास पर इमोशनल चिठ्ठी भेजी.
- कोहली ने 123 टेस्ट में 9,230 रन बनाए, 30 शतक और 31 अर्धशतक.
नई दिल्ली. इंग्लैड में पहले टेस्ट की तारीख भी पास आ गई है दोनों टीमों ने अपनी फाइनल तैयारी भी शुरु कर दी है और इन सबके बीच में एक चर्चा है जो रुकने का नाम नहीं ले रही है और वो है विराट का इंग्लैंड के मैदानों पर 18 नंबर की सफेद जर्सी में में ना होना. फैंस तो फैंस इंग्लैंड टीम और उनके कप्तान बेन स्टोक्स को विराट की कमी अभी से खलना शुरु हो चुकी है.
विराट को लिखी इमोशनल चिठ्ठी
नहीं देख पांएगे किसी पर 18 नंबर की जर्सी
कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में संन्यास लिया। उन्होंने 123 मैच में 46.85 के औसत से 9,230 रन बनाए हैं। उनके नाम 30 शतक और 31 अर्धशतक हैं।