Last Updated:
पंजाब में बाढ़ से 29 मौतें, 2.65 लाख लोग प्रभावित हुए. शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और सभी प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना की है.
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल लगातार हो रही बारिश की वजह से पंजाब में रह रहे आम लोगों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है. राज्य के 23 जिलों में से 12 जिले इसकी वजह से प्रभावित हुए हैं. गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर में रहने वाले लोगों इसकी वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. राज्य में अगस्त महीने में 253.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 74 प्रतिशत अधिक है और पिछले 25 वर्षों में सबसे अधिक है.
Heartbroken to see my Punjab devastated by floods. Punjab will always be stronger than any adversity, and we’ll rise up from this. My prayers are with all affected families. Standing strong with my people 🙏