माधव टाइगर रिजर्व में टाइगर ‘तांडव’ कैमरे में कैद: 27 साल बाद पार्क में बाघों की संख्या 7 पहुंची, पर्यटकों में रोमांच बढ़ा – Shivpuri News

माधव टाइगर रिजर्व में टाइगर ‘तांडव’ कैमरे में कैद:  27 साल बाद पार्क में बाघों की संख्या 7 पहुंची, पर्यटकों में रोमांच बढ़ा – Shivpuri News


शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में बाघों की गतिविधि लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह रिजर्व के सेलिंग क्लब के पीछे के हिस्से में एक टाइगर ‘तांडव’ को घूमते हुए ट्रैप कैमरे ने कैद किया। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल है, जिससे वन्यजीव प्र

.

बाघों की वापसी के बाद से माधव नेशनल पार्क में पर्यटकों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। बीते तीन वर्षों में यहां तीन मादा और दो नर बाघों को छोड़ा गया। इनमें से दो शावकों ने यहीं जन्म लिया, जो रिजर्व की सफलता की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

27 साल बाद बाघों की वापसी बनी पर्यटन की नई पहचान करीब 27 साल बाद माधव पार्क में बाघों की वापसी हुई है। यह न केवल शिवपुरी के पर्यटन क्षेत्र को नया जीवन दे रही है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण की दिशा में भी अहम कदम है। हाल ही में एक नई बाघिन के आने के बाद पर्यटकों में उत्सुकता और रोमांच और भी बढ़ गया है।

कैमरे में कैद हुआ टाइगर।

वन विभाग कर रहा निगरानी, कैमरों से ट्रैकिंग जारी वन विभाग की टीम पार्क में लगातार निगरानी कर रही है। बाघों के मूवमेंट की कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि सुरक्षा और उनका प्राकृतिक आवास सुरक्षित रह सके। टाइगर ‘तांडव’ का यह मूवमेंट इस बात का संकेत है कि पार्क का वातावरण बाघों के लिए अनुकूल बन चुका है।



Source link