मैहर में डंपर ने कार को टक्कर मारी, 4 घायल: रीवा से मां शारदा मंदिर बच्चे का मुंडन कराने आया था परिवार – Maihar News

मैहर में डंपर ने कार को टक्कर मारी, 4 घायल:  रीवा से मां शारदा मंदिर बच्चे का मुंडन कराने आया था परिवार – Maihar News


हादसे में कार का आगे का हिस्सा डैमेज हो गया है।

मैहर में डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। घटना बुधवार शाम 5 बजे नादन थाना क्षेत्र के ग्राम बरहिया के पास की है।

.

कार से रीवा का परिवार मां शारदा के दर्शन और बच्चे का मुंडन कराने आया था। रीवा लौटते समय हादसा हो गया।

हादसे में ये हुए घायल

हादसे में उपेन्द्र कुशवाहा (27), सुषमा कुशवाहा (21), कुसुम कली कुशवाहा (45) और पार्वती कुशवाहा (50) को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को अमरपाटन सिविल अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

अमरपाटन सिविल अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया।

कार का नंबर MP 17 ZC1647 है। वहीं डंपर का नंबर (MP19ZC 5421) है। डंपर का चालक मौके से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

नादन देहात थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायल परिवार इलाज के बाद अपने घर रवाना हो गया।

इस डंपर ने कार को टक्कर मारी है।

इस डंपर ने कार को टक्कर मारी है।



Source link