स्वच्छ भारत मिशन में करोड़ों को घोटाला करने वाले पकड़ाए: जनपद सदस्य और सीईओ का ड्राइवर रहा व्यक्ति गिरफ्तार; मुख्य आरोपी समेत 8 अब भी फरार – Betul News

स्वच्छ भारत मिशन में करोड़ों को घोटाला करने वाले पकड़ाए:  जनपद सदस्य और सीईओ का ड्राइवर रहा व्यक्ति गिरफ्तार; मुख्य आरोपी समेत 8 अब भी फरार – Betul News


स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर बैतूल जिले के चिचोली और भीमपुर ब्लॉक में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में हरदू गांव की जनपद सदस्य सपना इवने और जनपद सीईओ के पूर्व ड्राइवर बीरबल रावत को छिंदवाड़ा जिले के परासिया से गिरफ्तार किया है

.

सपना इवने पर 44.41 लाख और बीरबल रावत पर 1.05 करोड़ रुपए के गबन का आरोप है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा है।

10 आरोपी, मुख्य मास्टरमाइंड नहीं पकड़ाया घोटाले में पुलिस ने कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें मुख्य आरोपी राजेंद्र सिंह परिहार है, जो उस समय चिचोली में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर था। घोटाला उजागर होने के बाद उसे तत्काल बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन वह अभी भी फरार है।

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए भोपाल, इंदौर, बालाघाट और महाराष्ट्र के गोंदिया में दबिश दी है। साथ ही उस पर ₹10 हजार और अन्य चार आरोपियों पर ₹5-5 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

आरोपियों की संपत्ति पर भी बड़ी कार्रवाई जांच टीम ने सभी आरोपियों के बैंक खाते सील कर दिए हैं। साथ ही उनकी चल-अचल संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पुलिस साइबर सेल के जरिए पूरे नेटवर्क पर तकनीकी नजर बनाए हुए हैं।



Source link