Last Updated:
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का अनावरण हो चुका है. क्रिकेट के दो दिग्गज सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन ने ट्रॉफी का अनावरण किया जिसका सभी क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था. पहले इस ट्रॉफी का नाम पटौदी ट्रॉफी थ…और पढ़ें
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का हुआ अनावरण.
हाइलाइट्स
- बीसीसीआई ने शेयर की तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी की फोटो
- सचिन और एंडरसन ने खुद ट्रॉफी का किया अनावरण
- भारत और इंग्लैंड इस ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें शुक्रवार से तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के लिए लडेंगी. इसे पहले पटौदी ट्रॉफी के नाम से जाना जाता था जिसका नाम अब बदल गया है. सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले इस अपने नाम के ट्रॉफी का अनावरण किया. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि पटौदी की विरासत को किसी भी तरह की हानि नहीं पहुंचेगी. सीरीज जीतने वाली टीम के कप्तान को पटौदी मेडल दिया जाएगा. भारत का इंग्लैंड दौरा 45 दिन का है.
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘मुझे पता है कि बीसीसीआई ने कुछ महीना पहले पटौदी ट्रॉफी को रिटायर किया है. लेकिन जब मुझे पता चला कि इसका नाम मेरे और एंडरसन के नाम पर रखा जा रहा है तो मैने सबसे पहले पटौदी परिवार को फोन किया. टाइगर पटौदी ने कई पीढियों को प्रेरित करने में बड़ी भूमिका निभाई है जिसे भुलाया नहीं जा सकता.’ पटौदी परिवार सीरीज से जुड़ा रहेगा क्योंकि अब विजयी कप्तान को नया ‘पटौदी उत्कृष्टता पदक ’ देने का फैसला किया गया है. यह तेंदुलकर और बीसीसीआई के पूर्व सचिव तथा आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन जय शाह और ईसीबी के आला अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद हुआ.
मेरे नाम से ट्रॉफी होने से काफी खुशी हो रही है: तेंदुलकर
तेंदुलकर ने कहा ,‘मैंने उनसे बात की. मैंने सब कुछ बताया. मैंने यह भी कहा कि पटौदी विरासत को जीवंत रखने के लिए हमें हरसंभव प्रयास करने होंगे. इसके बाद मैने शाह और ईसीबी अधिकारियों से बात करके कुछ सुझाव दिए. क्योंकि पटौदी ने कई पीढियों को प्रेरित करने में बड़ी भूमिका निभाई जिसे भुलाया नहीं जा सकता. मुझे खुशी है कि उनके सम्मान में एक पदक देने का फैसला किया गया है. मुझे खुशी है कि सारे फोन कॉल और बातचीत का सकारात्मक नतीजा निकला.मैंने पहली बार 1988 में इंग्लैंड का दौरा किया था. मेरी पहली फ्लाइट मुंबई से लंदन की थी. अब मेरे नाम से वहां ट्रॉफी होने से काफी खुशी हो रही है.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें