दीवाली से ‘लाडली बहनों’ को मिलेंगे ₹1500, CM ने बताया कब से मिलेंगे ₹3000

दीवाली से ‘लाडली बहनों’ को मिलेंगे ₹1500, CM ने बताया कब से मिलेंगे ₹3000


Last Updated:

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर में एक कार्यक्रम में कहा कि इस साल दीपावली से हम लाडली बहनों को 1500 रुपये की राशि देंगे. वहीं 2028 तक बहनों को 3000 रुपये की राशि दी जाएगी.

लाडली बहना योजना के तहत दीवाली से 1500 रुपये मिलेंगे.

रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता, इंदौर. मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है. गुरुवार को इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता से किया अपना हर वादा पूरा करेगी. घोषणापत्र में लिखी हर बात को जमीन पर उतारा जाएगा. इस साल दीवाली से लाडली बहनों को ₹1500 की राशि दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि एमपी सरकार लाडली बहना योजना की राशि 3000 रुपये करने के लिए प्रतिबद्ध है. 2028 तक यह राशि 3000 रुपये कर दी जाएगी.

सीएम डॉ मोहन यादव ने इंदौर में लाडली बहना योजना को लेकर कहा कि दीवाली पर लाडली बहना योजना की राशि को 1500 रुपये कर दिया जाएगा. 2026 के वित्त वर्ष में इसे फिर से बढ़ाया जाएगा. 2028 तक यह राशि 3000 रुपये कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को पांच साल में पूरा करने के लिए वचनबद्ध हैं और 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले हम इसे पूरा कर देंगे. सीएम ने बीती 16 जून को जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की थी. जबलपुर में उन्होंने कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया था.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता बयान देने से पहले जरा सोच लें. कांग्रेसी सरला मिश्रा हत्याकांड को क्यों भूल गए. कांग्रेस ने सिर्फ अय्याशी करने का काम किया. उनके कई नेता जमानत पर बाहर हैं. सीएम ने कहा कि यह बीजेपी की सरकार है. हमारे राज्य में जो कानून तोड़ेगा, उसको बक्शा नहीं जाएगा. कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि डकैत हो या डकैत का बाप, किसी को नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि ऐसे अपराधियों को ढूंढकर पकड़े और कड़ी कार्रवाई करें.

homemadhya-pradesh

दीवाली से ‘लाडली बहनों’ को मिलेंगे ₹1500, CM ने बताया कब से मिलेंगे ₹3000



Source link