Last Updated:
Indore Crime News:इंदौर नगर निगम के सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप साबित होता नजर आया है. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की छापेमारी में बेहिसाब दौलत और दस्तावेज बरामद हुए.
चेतन पाटिल पर EOW की बड़ी कार्रवाई
हाइलाइट्स
- चेतन पाटिल पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप साबित.
- EOW की छापेमारी में नकदी और दस्तावेज बरामद.
- चेतन पाटिल को नगर निगम ने नौकरी से हटाया.
Indore Crime News: इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की जांच में दोषी पाए गए सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल को नगर निगम ने नौकरी से हटा दिया है. उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और सरकारी पद का दुरुपयोग करने का आरोप है.
EOW की टीम ने 17 जून को चेतन पाटिल के घर और दफ्तर पर छापा मारा था. छापे में नकदी, जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज और कई जरूरी कागज बरामद हुए. जांच में पाया गया कि चेतन पाटिल ने अपनी सैलरी से कहीं ज्यादा संपत्ति बनाई है. इसके बाद नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने तुरंत चेतन पाटिल की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया.
प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम
आमतौर पर भ्रष्टाचार के मामलों में कर्मचारियों को पहले निलंबित किया जाता है, लेकिन इस बार प्रशासन ने सीधे सेवा से बर्खास्त कर दिया, क्योंकि पाटिल का आचरण “घोर कदाचार” की श्रेणी में आया. आदेश में कहा गया है कि उनकी हरकतों से निगम की छवि को नुकसान हुआ है.
EOW ने चेतन पाटिल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं 7(सी), 13(1)(बी) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया है. अब उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी शुरू हो चुकी है.इस कार्रवाई से नगर निगम और अन्य सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों और कर्मचारियों को अब साफ संदेश दिया गया है कि अगर वे भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए, तो बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन की यह सख्ती जनता के बीच भी सकारात्मक संदेश देती है.
रिपोर्टर- मिथिलेश गुप्ता
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें