सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कार को टक्कर मारने वाले ट्रक की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वह तुरंत रुक नहीं पाता है।
मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र में भावगढ़ फंटे पर गुरुवार शाम एक ट्रक कार को टक्कर मारने के बाद 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। एक्सीडेंट का CCTV वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक पहले कार को टक्कर मारता है और हाईवे पर घसीटते हु
.
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के नाथद्वारा निवासी श्याम सुंदर लोहार अपने साथी के साथ सेंट्रो कार (RJ 30 CA 0659) से रतलाम से नाथद्वारा जा रहे थे। भावगढ़ फंटे के पास लेन बदलते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (RJ 09 GE 1115) ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक ने कार को करीब 100 मीटर तक घसीट दिया।
कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि कार सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं। मगर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
थाने में दोनों पक्षों में समझौता दलोदा थाना प्रभारी मनोज गर्ग ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार और ट्रक चालक को थाने लाया गया। दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है।
4 तस्वीरों में देखिए सड़क हादसा…


