मैहर में गुरुवार रात करीब 8 बजे वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन करने वाले दो साधुओं को गिरफ्तार किया है। मामला 18 जून का है। पुलघटा क्षेत्र में वन्यप्राणी का शिकार करने की सूचना मिलने पर वन विभाग दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
.
वनमंडल अधिकारी मयंक चांदीवाल के निर्देश पर टीम ने संदिग्ध स्थान की तलाशी ली। दो व्यक्तियों को मॉनिटर लिजार्ड का मांस पकाते हुए पकड़ा गया। उनके पास से एक जीवित मॉनिटर लिजार्ड भी बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आशिकनाथ सपेरा और नन्हानाथ सपेरा के रूप में बताई। दोनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपड़ीबारा के रहने वाले हैं।
मैहर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जहां से जेल भेज दिया गया है।