छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और प्रबंधन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। मेडिकल टीचर एसोसिएशन (MTA) के डॉक्टरों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले शनिवार को एसोसिएशन ने डीन को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।
.
MTA अध्यक्ष डॉ. विनीत मंडराह ने आरोप लगाया कि डीन डॉ. अभय कुमार सिन्हा कुछ डॉक्टरों को टारगेट कर कार्रवाई कर रहे हैं। इसी के तहत नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि मेडिकल संसाधन से जुड़ी सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे कामकाज में परेशानियां आ रही हैं।
काली पट्टी बांधकर ऑपरेशन करने पहुंचे डॉक्टर।

हाथ में पट्टी बांधकर OPD में ड्यूटी करते डॉक्टर।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद नहीं थे डॉक्टर- डीन इधर, डीन डॉ. अभय कुमार सिन्हा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर समय पर अस्पताल में मौजूद नहीं थे, इसी कारण नोटिस जारी किए गए। अब डॉक्टर इस पर दबाव बनाने के लिए विरोध कर रहे हैं।
बैठक के बाद तय तय करेंगे डॉ. मंडराह ने बताया कि आज सोमवार शाम 4 बजे ADM के साथ बैठक होगी। इसमें डॉक्टरों की समस्याओं और डीन के व्यवहार पर चर्चा की जाएगी। अगर बैठक में संतोषजनक निष्कर्ष निकलता है तो आंदोलन समाप्त कर दिया जाएगा। अन्यथा एसोसिएशन अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।