आखिर क्यों एमपी में गिरी कमलनाथ की सरकार? कांग्रेस नेताओं के बयानों से मचा तूफान, सिंधिया को लेकर खुले राज

आखिर क्यों एमपी में गिरी कमलनाथ की सरकार? कांग्रेस नेताओं के बयानों से मचा तूफान, सिंधिया को लेकर खुले राज


Last Updated:

MP Politics: मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद गिरी थी. अब कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलग-अलग बयानों से इसके कारणों पर विवाद खड़ा हो गया है.

आखिर क्यों एमपी में गिरी कमलनाथ की सरकार? , सिंधिया को लेकर खुले राजमध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ.
MP Politics: साढे पाँच साल पहले मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में जाने के बाद कमल नाथ की सरकार गिर गई थी. क्यों गिरी थी कमल नाथ सरकार इस सवाल पर खुद कमल नाथ औऱ दिग्विजय सिंह आमने सामने हैं. कमल नाथ ने एक्स पर लिखा कि सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं. इसी नाराज़गी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और सरकार गिरायी. इससे पहले एक निजी चैनल को इंटरव्यू में दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच ग्वालियर चंबल के मुद्दों पर सहमति न बन पाने को कांग्रेस सरकार गिरने की वजह बताया था.

मार्च 2020 में मध्य प्रदेश में कमल नाथ की सरकार गिरी. वजह ज्योतिरादित्य सिंधिया का बीजेपी में शामिल होना और अपने साथ 22 विधायकों को भी काँग्रेस छोड़कर बीजेपी में ले जाना. वो सिंधिया जो 2018 के विधानसभा चुनाव में कमल नाथ के साथ कांग्रेस का चेहरा था. राहुल गाँधी की हर रैली में कमल नाथ औऱ ज्योतिरादित्य सिंधिया ही दायें बायें होते थे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री बने कमल नाथ औऱ सिंधिया के करीबी विधायकों को मंत्री पद देने के अलावा उन्हें राज्यसभा भेजना का फैसला हुआ. ये तो हुई पुरानी कहानी लेकिन अब कहानी के पीछे की कहानी खुद काँग्रेस के नेता बयान कर रहे हैं. कमल नाथ ने एक्स पर लिखा है. यह सच है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं. इसी नाराज़गी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिरायी.

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच ग्वालियर चंबल के मुद्दों पर सहमति न बन पाने को कांग्रेस सरकार गिरने की वजह बताया था. दिग्गजों के आमने सामने आने पर प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ये साफ हो गया कि सिंधिया ने जनादेश को धोखा दिया. काँग्रेस 2028 की तैयारी में लगी है.

बहरहाल कमल नाथ औऱ दिग्विजय सिंह की जुगलबंदी ने सत्ताधारी बीजेपी के नेताओं को चुटकी लेने का मौका तो दे ही दिया है. मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जय वीरू की जोड़ी बताये क्यों गिरी कांग्रेस सरकार. क्यों तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा किया . पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शेरो शायरी कर कांग्रेस का मज़ाक उड़ाया. ऐ क़ाफ़िले वालों, तुम इतना भी नहीं समझे थे, लूटा है तुम्हे रहज़न ने, रहबर के इशारे पर काफिला क्यों लुटा था….कौन दोषी है अब यह सामने आ गया है.

महज 15 महीने चली कमल नाथ सरकार 20 मार्च 2020 को गिरी थी. गिरने के बाद मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव हुये और दोबारा बीजेपी के बहुमत में आने पर शिवराज सिंह चौहान को फिर से मुख्यमंत्री बनाया गया था.

मनोज शर्मा, भोपाल

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

आखिर क्यों एमपी में गिरी कमलनाथ की सरकार? , सिंधिया को लेकर खुले राज



Source link