वन विहार में किंग कोबरा नागार्जुन की संदिग्ध मौत: 15 ​दिन से कुछ नहीं खाया था, जबलपुर के डॉक्टर करेंगे पोस्टमार्टम – Bhopal News

वन विहार में किंग कोबरा नागार्जुन की संदिग्ध मौत:  15 ​दिन से कुछ नहीं खाया था, जबलपुर के डॉक्टर करेंगे पोस्टमार्टम – Bhopal News



वन विहार नेशनल पार्क में ढाई महीने पहले कर्नाटक के मैंगलोर से लाए गए दो नर किंग कोबरा में से एक की बुधवार सुबह मौत हो गई है। इस किंग कोबरा की उम्र 5 वर्ष है, जो मैंगलोर के पिपिकुला बायोलॉजिकल पार्क जू से लाया गया था। एपीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ कृष्णमूर्ति

.

मैंगलोर जू के डॉक्टर्स के बताया कि किंग कोबरा के लिए एक माह तक कुछ भी नहीं खाना सामान्य बात है। मंगलवार शाम तक उसकी गतिविधियां एकदम सामान्य ​थीं लेकिन, बुधवार की सुबह सीसीटीवी कैमरे में उसकी कोई हलचल नहीं पाई गई तो बाड़े को खोलकर परीक्षण किया गया। परीक्षण में वह मृत पाया गया है। वन विहार के डॉक्टरों के पास किंग कोबरा के पोस्टमार्टम का अनुभव नहीं हैं, इसलिए जबलपुर की नानाजी देशमुख वेटरनरी यूनिवर्सिटी के वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एक्सपर्ट को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल बुलाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

एक को इंदौर जू भेजा, यहां अकेला था नागार्जुन

6 अप्रैल को मैंगलोर के पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क से दो नर किंग कोबरा नागशयना और नागार्जुन को भोपाल लाया गया था। पिछले महीने ही 8 साल के नागशयना को इंदौर जू ट्रांसफर कर दिया गया था, जबकि 5 साल के नागार्जुन को वन विहार में ही रखा गया था। दोनों के लिए कर्नाटक के किंग-कोबरा विशेषज्ञों की निगरानी में विशेष बाड़े बनाए गए थे, जिनकी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाती है।

वन विभाग में किंग कोबरा की ब्रीडिंग के लिए कर्नाटक से ही मादा किंग कोबरा लाए जाने को लेकर बातचीत की जा रही है, हाल ही में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड बैठक में भी किंग कोबरा के स्वास्थ्य और मादा किंग कोबरा लाए जाने को लेकर चर्चा हुई थी।



Source link