केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को एक दिन के प्रवास पर विदिशा पहुंचे। यहां उन्होंने किसान की भूमिका निभाई और अपने खेत पर खुद ट्रैक्टर चलाया। साथ ही मल्चिंग मशीन से शिमला मिर्च की खेती की।
.
इसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में मंत्री चौहान ने कहा कि अच्छी किसानी बिना खेत में उतरे नहीं हो सकती। खुद की भागीदारी जरूरी है। खेती में मशीनीकरण से तेजी और उत्पादकता बढ़ती है।
बोले- मैं मंत्री हूं, लेकिन किसान भी
शिवराज सिंह ने कहा कि वे कृषि मंत्री होने के साथ एक किसान भी हैं, इसलिए समय-समय पर खेत में खुद काम करना पसंद करते हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी निजी डेयरी फार्म पर छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान का जन्मदिन परिवार के साथ सादगी से मनाया।