Agniveer Exam Date 2025: अग्निवीर भर्ती परीक्षा की डेट्स जारी, मात्र 10 दिन में ऐसे करें स्मार्ट तैयारी

Agniveer Exam Date 2025: अग्निवीर भर्ती परीक्षा की डेट्स जारी, मात्र 10 दिन में ऐसे करें स्मार्ट तैयारी


Last Updated:

Agniveer Bharti 2025: सेना भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं. आइए जानते है. बचे हुए दिन मे कैसे तै…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • अग्निवीर भर्ती परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक होगी.
  • एडमिट कार्ड 16 जून से डाउनलोड कर सकते हैं.
  • परीक्षा हर दिन 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.

Agniveer Exam Date 2025. भारतीय सेना ने अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चूका है. सेना में भर्ती के लिए ज्वॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जामिनेशन की तिथियों की घोषणा सेना ने कर दी है. विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 30 जून से 10 जुलाई तक इंदौर और उज्जैन में तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इसका छात्र को बेसबरी से इंतज़ार था. आइए बचे हुए कुछ दिन मे कैसे तैयारी करने की जरूरी है.

जानिए किस साइड से निकले एडमिट कार्ड
परीक्षा हर दिन 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. इस बार से अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर लिया जाएगा. अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 16 जून से भारतीय सेना की अधिकृत वेब साइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए हैं.

कैसे करें मात्र 10 दिन में तैयारी
एक्सपर्ट अब्दुल वाहब कुरैशी ने बताया कि एग्जाम पास करना बहुत आसान है, लेकिन कोई भी परीक्षा को पास करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है. देखा जा रहा है एग्जाम शुरू होने मे लगभग 10 दिन के आस पास बचे है. ऐसे मे बच्चे को यह चाहिए कि अपनी की हुईं तैयारी को टेस्टिंग करे. जिससे बेहतर परिणाम मिल सके.

सोशल मिडिया से ले सकते हैं क्या मदद?
लोकल 18 की टीम नें एक्सपर्ट से पूछा क्या सोशल मिडिया से आख़री के बचे हुए दिन मे कैसे मदद ले सकते है तो उन्हें बताया कि सोशल मिडिया से दुरी बनाना अच्छा है. क्युकि पढ़ाई करते समय बहुत बार माइंड को रिल्केस करने के लिए छात्र फालतू चीजे देखने लग जाता है. अगर आपने तैयारी नही कि है तो सोशल मिडिया पर इंडियन आर्मी के प्लेटफार्म पर जाए और वहा से नोट्स और जरूरी जानकारी हासिल कर सकते है.

निर्देशों का करना होगा पालन
– महू सेना भर्ती कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें. समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ रखना अनिवार्य रहेगा.

– अभ्यर्थी किसी भी स्पष्टीकरण के लिए महू सेना भर्ती कार्यालय से टेलीफोन नंबर 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं. भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर ही चयन किया जाता है. अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह भी दी जाती है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homecareer

अग्निवीर भर्ती परीक्षा की डेट्स जारी, मात्र 10 दिन में ऐसे करें स्मार्ट तैयारी



Source link