दतिया जिले को 18 दिन के इंतजार के बाद नया स्थायी कलेक्टर मिल गया है। 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने गुरुवार को कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। यह उनका कलेक्टर के तौर पर पहला कार्यकाल है। इससे पहले वे सतना में अपर
.
बता दें कि, पूर्व कलेक्टर संदीप माकिन की 31 मई को सेवानिवृत्ति के बाद से सीईओ जिला पंचायत अक्षय कुमार के पास अतिरिक्त प्रभार था। बुधवार रात दतिया पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने वानखेड़े का स्वागत किया।
मंदिर में पूजा-अर्चना करते कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े।
रतनगढ़ माता मंदिर में पूजन-अर्चना की
कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व नव नियुक्त कलेक्टर ने दतिया की धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए मां पीतांबरा पीठ में दर्शन किए। इसके उपरांत उन्होंने उनाव बालाजी में भगवान भास्कर के दर्शन किए और रतनगढ़ माता मंदिर में पूजन-अर्चना कर कुंअर महाराज की आरती की।

कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के साथ जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
मेले की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए
रतनगढ़ माता मंदिर में उन्होंने आगामी लख्खी मेले की तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से चर्चा में कलेक्टर वानखेड़े ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अधिक से अधिक लोगों की सेवा करना होगी। उन्होंने कहा कि दतिया धार्मिक नगरी है, यहां के धार्मिक आयोजनों को और भव्य बनाने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।