अंग्रेजी में आया मैसेज, उत्साह में मैडम ने किया क्लिक, मोबाइल में घुसा भूत, फिर ₹19 लाख उड़न छू!

अंग्रेजी में आया मैसेज, उत्साह में मैडम ने किया क्लिक, मोबाइल में घुसा भूत, फिर ₹19 लाख उड़न छू!


Last Updated:

Cyber Thug: खंडवा में साइबर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षिका ने मोबाइल पर आए एक मैसेज को क्लिक क्या किया, उनकी आंखों के सामने…

हाइलाइट्स

  • खंडवा में शिक्षिका से 19 लाख की साइबर ठगी
  • मैसेज पर क्लिक करने से मोबाइल में वायरस घुसा
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Khandwa News: खंडवा से ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक सीधी-सादी शिक्षिका रजनी को आंखों के सामने 19 लाख की चपत लग गई. मैडम रजनी उपाध्याय ने जिंदगी भर की जमा पूंजी उन्होंने बड़ी मेहनत से जोड़कर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की गुड़ीखेड़ा ब्रांच में FD में लगा रखी थी. सोच रखा था बुढ़ापे में यही पूंजी आराम देगी. मगर, किसे पता था कि मोबाइल पर एक ‘Hi Madam, this is your mobile loan update!’ जैसा मैसेज पूरी कहानी पलट देगा.

मैसेज आया, क्लिक किया… और मोबाइल बना ATM 
छुट्टी के दिन मैडम के मोबाइल पर एक मैसेज आया. इसमें लिखा था कि उनका ‘लोन अप्रूव्ड’ हो गया है. साथ में एक लिंक था “.apk” फाइल का. मैडम को लगा, शायद शिक्षा विभाग ने कोई नया ऐप भेजा है. उन्होंने झट से क्लिक किया. फिर जो हुआ, वो किसी साइबर मूवी की स्क्रिप्ट से कम नहीं था. मोबाइल में एक वायरस घुस आया, जिसने “AnyDesk” जैसे ऐप को बुलाया. फिर मैडम का फोन बिना उनकी मर्जी के खुद चलने लगा. मैडम को कुछ समझ नहीं आ रहा था. लेकिन, उनके मोबाइल पर कुछ-कुछ चल रहा था. मानों मोबाइल में कोई ‘भूत’ एक्टिव था.

FD पर ले लिया लोन
कुछ ही घंटों में मैडम को एक के बाद एक SMS आने लगे. “आपने FD पर लोन लिया है”, “आपके खाते में ट्रांजैक्शन हुआ है”. मैडम का माथा ठनक गया. भागते हुए बैंक पहुंचीं और जब बैंक मैनेजर से पूछा, तो जवाब मिला, “मैडम आपने खुद ही FD पर लोन ले लिया है.” अब मैडम की आंखें फटी की फटी रह गईं. रजनी के भाई ने कहा, “दीदी ने पाई-पाई जोड़कर FD बनाई थी. वो ना नेट जानती हैं, ना ऐप फिर भी ऐसे फंस गईं. फौरन कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया.

CSP बोले, मामला गंभीर है
पुलिस अधिकारी अभिनव बारंगे ने बताया, “प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोबाइल ऐप की फर्जी फाइल भेजकर ठगी की गई है. आरोपी बैंक डिटेल्स हैक कर लोन अप्रूव करवा रहे थे. जल्दी ही इस साइबर गिरोह को पकड़ लिया जाएगा.”

अंग्रेज़ी मैसेज, मुसीबत का पैकेज
अब इस अजब-गजब ठगी की कहानी से एक सीधी बात निकलती है, जब भी कोई अनजान मैसेज आए, तो उससे दूर भागिए. खासकर अगर उसमें अंग्रेज़ी में लिखा हो कि “Congratulations! Your loan is ready.” तो समझ जाइए, कोई लोन नहीं, ये ठी का इनविटेशन है.

homemadhya-pradesh

अंग्रेजी में आया मैसेज, मैडम ने किया क्लिक, मोबाइल में घुसा भूत, फिर…



Source link