टीकमगढ़ तहसील कार्यालय के बाहर किसान के आत्मदाह के प्रयास के मामले में नई जानकारी सामने आई है। नायब तहसीलदार ने शुक्रवार को स्पष्टीकरण जारी किया।
.
उन्होंने बताया कि किसान मेहरबान लोधी ने 30 मई को सीमांकन के लिए आवेदन किया था। किसान का 6 महीने से परेशान होने का दावा गलत है। 2 जून को सीमांकन के लिए टीम गई थी, लेकिन विवाद के कारण काम पूरा नहीं हो सका।
जनसंपर्क विभाग के अनुसार, रामप्यारी पत्नी नारायण लोधी और नारायण सिंह पिता परमा लोधी के प्रकरण 30 मई को दर्ज किए गए। दोनों मामलों में उसी दिन पटवारी को आदेश जारी किए गए।
विवाद के कारण 9 जून को एक नई टीम गठित की गई। इसमें राजस्व निरीक्षक, पटवारी और पुलिस चौकी प्रभारी को शामिल किया गया, लेकिन विवाद के चलते सीमांकन नहीं हो सका।
19 जून को मेहरबान सिंह ने आत्मदाह का प्रयास किया। अब प्रशासन ने 23 जून को सीमांकन की नई तारीख तय की है। पुलिस की मौजूदगी में मेहरबान सिंह को इस बारे में बताया गया, जिस पर उन्होंने सहमति जताई।

ये खबर भी पढ़ें…
किसान ने तहसील कार्यालय के बाहर की आत्मदाह की कोशिश:सीमांकन में देरी से था नाराज, खुद पर डाला पेट्रोल, प्रशासन ने समझाकर भेजा वापस
टीकमगढ़ में जिला कलेक्ट्रेट परिसर के तहसील कार्यालय में एक किसान ने आत्मदाह की कोशिश की। घटना गुरुवार शाम तकरीबन 5 बजे की है। दरअसल, अस्तोन गांव का निवासी मेहरबान लोधी नाम का किसान जमीन विवाद के मामले में सीमांकन के लिए तहसील कार्यालय पहुंचा था। उसने कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत किसान को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें…