बालाघाट में गुजरी बाजार के पास शुक्रवार शाम मिर्ची गोदाम के ऊपर लगे मोबाइल टावर में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। देखते ही देखते पूरा टावर आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौ
.
नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। टावर से उठती आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
समय पर आग पर काबू पा लिया गया। यदि ऐसा नहीं होता तो आग आसपास के मकानों तक फैल सकती थी, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता था। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
राजहंस भोजनालय के सामने स्थित मोहम्मद शकील कच्छी के गोदाम पर कई साल पहले यह टावर लगाया गया था।