शाजापुर में 668 दिन से जारी है फ्री योगा क्लासेज: जिले में योग दिवस की तैयारी पूरी, 51 परिवारों को दिया गया आमंत्रण – shajapur (MP) News

शाजापुर में 668 दिन से जारी है फ्री योगा क्लासेज:  जिले में योग दिवस की तैयारी पूरी, 51 परिवारों को दिया गया आमंत्रण – shajapur (MP) News



शाजापुर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी हो गई है। मध्य प्रदेश योग आयोग के तत्वावधान में पिछले 668 दिनों से नई नगर पालिका प्रांगण में निशुल्क योग कक्षा चल रही है। यह क्लास हर दिन सुबह 5:45 से 7 बजे तक होती है।

.

51 परिवारों को दिया गया योग दिवस का निमंत्रण

योग आयोग शाजापुर की टीम ने नगर के 51 परिवारों से संपर्क किया है। टीम ने उन्हें 21 जून को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक स्कूल मैदान में सुबह 6 बजे होने वाले मुख्य योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया है।

योग कक्षा से जुड़े साधकों ने अपने सकारात्मक अनुभव साझा किए हैं। अनीता को 25 दिनों में कमर दर्द से राहत मिली। रीना चौहान को बेहतर नींद आने लगी है। प्रेमलता को छह माह की साधना से 3 हजार रुपए मासिक की दवाओं से मुक्ति मिल गई। मनरेगा अधिकारी मोहित गुप्ता की स्मरण शक्ति बढ़ी है। 15 साल समर की सांस की समस्या दूर हो गई है।

हर दिन 45 से 55 लोग करते हैं योग

योगाचार्य सत्यनारायण पाटीदार और गोपाल कुंभकार के मार्गदर्शन में प्रतिदिन 45 से 55 लोग योग करते हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष विजय शर्मा ने महर्षि पतंजलि के योग सूत्र का हवाला देते हुए योग को अनुशासित जीवन का आधार बताया। आयोग ने सभी नागरिकों से योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

​​​​​​​



Source link