Last Updated:
India England Test Series begins: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. भारतीय टीम इस सीरीज में शुभमन गिल कप्तानी में उतर रही है.
सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट की शान रहे हैं.
हाइलाइट्स
- भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज आज से शुरू हो रही है.
- भारतीय टीम की कप्तान शुभमन गिल करते नजर आएंगे.
- एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए जोर लगाएंगी दोनों टीमें.
India vs England Test: भारत और इंग्लैंड के बीच आज 20 जून से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. यह वही तारीख है जिस दिन 1996 में भारत के दो दिग्गजों ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट डेब्यू कर क्रिकेट जगत को संदेश दे दिया था कि भारत को दो सितारे मिल गए हैं. गांगुली ने डेब्यू टेस्ट में शानदार 131 रन बनाए. राहुल द्रविड़ (95) सिर्फ 5 रन से शतक चूक गए. दोनों की 94 रन की साझेदारी ने भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम युग की नींव रखी. यह मैच ड्रॉ रहा, लेकिन दुनिया गांगुली और द्रविड़ का लोहा मान चुकी थी.
राहुल द्रविड़ ने भी भारतीय टीम की कप्तानी की. उन्होंने 2007 में बतौर कप्तान टीम को पटौदी ट्रॉफी जिताई. वह आखिरी मौका था जब भारत ने अंग्रेजों को घर में घुसकर मारा था. इसके बाद से भारतीय फैंस को इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का इंतजार है. अब टीम इंडिया जब शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड से दो-दो हाथ कर रही है तो भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं फिर कोई युवा सामने आएगा और सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसा डेब्यू कर अंग्रेजों को उनके घर में मारेगा. विजेता टीम को एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी दी जाएगी.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें