Last Updated:
MP Board 5th, 8th Result 2025 Declared: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के री-एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा का रिजल्ट सीधे इस लिंक rskmp.in के जरिए चेक कर सकते हैं.
MP Board 5th 8th re-exam result 2025 जारी हो गया है.
MP Board 5th, 8th Result 2025 Declared: राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश ने आज यानी 20 जून, 2025 को कक्षा 5वीं और 8वीं के री-एग्जाम का परिणाम घोषित कर दिया है. छात्र, शिक्षक और अभिभावक अब RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं. परिणाम देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करनी होगी. वेबसाइट पर लॉगिन करते ही रिजल्ट पेज खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है.
मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में हुई थी
RSKMP द्वारा पहले फरवरी 2025 में मुख्य परीक्षाएं आयोजित की गई थीं. कक्षा 5वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चली थी, जिसमें 11.17 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे. वहीं, कक्षा 8वीं की परीक्षा में 11.68 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था.
MP Board 5th, 8th Result 2025 ऐसे करें चेक
होमपेज पर “कक्षा 5, 8 पुनः परीक्षा परिणाम 2025” लिंक चुनें.
रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें.
“सबमिट” पर क्लिक करें और परिणाम देखें.
परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें.
पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin…और पढ़ें
पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin… और पढ़ें