आगर मालवा के पुलिस लाइन में बारिश में हुआ योगाभ्यास: कृषि उपज मंडी हॉल में भी 200 लोगों ने किया सामूहिक योग, विधायक भी हुए शामिल – Agar Malwa News

आगर मालवा के पुलिस लाइन में बारिश में हुआ योगाभ्यास:  कृषि उपज मंडी हॉल में भी 200 लोगों ने किया सामूहिक योग, विधायक भी हुए शामिल – Agar Malwa News

आगर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम नवीन कृषि उपज मंडी के हॉल में किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ रखी गई। कार्यक्रम में तकरीबन 200 लोग शामिल हुए।

.

योगाचार्य वंदना उमठ, श्रुति जैन और छवि मित्तल ने योग कराया। योगाभ्यास के दौरान जनप्रतिनिधि सहित कई लोग दाएं और बाएं के फेर में उलझते दिखे।

विधायक मधु गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी विनोद कुमार सिंह ने भी भाग लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय और नपाध्यक्ष निलेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

भोपाल में लाइव प्रसारण के साथ हुआ योग

कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आंध्र प्रदेश से और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भोपाल से सीधा प्रसारण दिखाया गया। योग अभ्यास में स्कूली बच्चे, शिक्षक और विभिन्न विभागों के कर्मचारी समेत करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया।

योगाभ्यास में ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोण आसन, सेतु बंधासन और अर्ध उष्ट्रासन किए गए। कार्यक्रम के बाद सामाजिक न्याय विभाग ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई और नशामुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नवीन कृषि उपज मंडी के हॉल में योग दिवस के मौके पर योग कार्यक्रम हुआ।

पुलिस लाइन में बारिश की वजह से हुई परेशानी

बड़ोद मार्ग के पुलिस लाइन में एडिशनल एसपी रविंद्र कुमार बायोट, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा सहित अधिकारियों और पुलिस जवानों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान बारिश होने लगी, लेकिन सभी ने भीगते हुए योग किया।

तस्वीरों में देखिए आगर मालवा में योग दिवस

योगाचार्य ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को योगाभ्यास कराया।

योगाचार्य ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को योगाभ्यास कराया।

योग के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली।

योग के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली।

कलेक्टर, एसपी और विधायक ने नशामुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कलेक्टर, एसपी और विधायक ने नशामुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Source link