उमरिया जिले में राज्य वन विकास निगम ने अवैध लकड़ी की तस्करी करते एक ट्रक पकड़ा है। साथ ही वाहन में शाल की लकड़ी भरी थी और लोडिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हाइड्रा को जब्त किया है।
.
मुखबिर से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम शनिवार को परियोजना परिक्षेत्र गिलोथर के बिलासपुर के पास पहुंची। जंगल में एमपी 19 एचए 5121 नंबर का ट्रक लकड़ी से लदा हुआ खड़ा था। उसके पास ही एक हाइड्रा भी मौजूद था।
लड़की के परिवहन से जुड़े नहीं थे दस्तावेज
वन विकास निगम के अधिकारियों ने ट्रक चालक से लकड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे। चालक कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद ट्रक और हाइड्रा दोनों को जब्त कर वन विकास निगम के उमरिया कार्यालय ले जाया गया।
वन विभाग ने हाइड्रा को भी जब्त कर लिया है।
वन विकास निगम के संभागीय प्रबंधक अमित पटौदी ने बताया कि जब्त की गई लकड़ी की जांच की जा रही है। कुछ लकड़ियों पर हैमर मार्क है, जबकि कुछ पर नहीं है। जांच बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।