Last Updated:
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़कर कई रिकॉर्ड बनाए.उन्होंने एक हाथ से छक्का जड़कर टेस्ट क्रिकेट में अपना सातवां शतक जड़ा. शतक जड़ने के बाद पंत ने बैकफ्लिक के जरिए जश्न मनाया. जिसके क्रिकेट के भगवान स…और पढ़ें
पंत ने शतक का सेलिब्रेशन कुछ इस अंदाज में किया.
हाइलाइट्स
- ऋषभ पंत ने शतक का मनाया अनोखा जश्न
- पंत ने टेस्ट करियर का सातवां शतक जड़ा
- बांए हाथ के बैटर पंत ने 134 रन की पारी खेली
नई दिल्ली. भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 178 गेंदों पर 134 रन की पारी खेली. बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत ने एक हाथ से छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया. पंत ने शतक का जश्न अनोखे स्टाइल में मनाया. जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी पंत की स्टाइल की सराहना की. पंत का इंग्लैंड के खिलाफ यह तीसरा टेस्ट शतक है.इससे पहले उन्होंने ओवल और बर्मिंघम टेस्ट में भी शतक जड़ा था. पंत ने इस दौरान अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज की. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय विकेट कीपर बन गए.
Rishabh’s celebration is as entertaining as his batting! 🤩 🏏