विदिशा जिला अस्पताल के स्टोर कीपर आरपी मिश्रा पर कार्रवाई हुई। कुछ दिन पहले उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अपशब्द कहने के साथ ही ‘हर महीने पैसे देने की व्यवस्था’ जैसी बातें करते सुनाई दे र
.
इस ऑडियो में मिश्रा यह कहते सुनाई दे रहे है कि जो भी इस सीट पर बैठेगा, उसे हर महीने पैसा देना होगा। ऑडियो में कमिश्नर, डायरेक्टर और सीएमएचओ तक के लिए अपशब्द कहे गए हैं। विभागीय स्तर पर इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया।
मिश्रा बोले- ऑडियो पुराना, मुझे बदनाम किया जा रहा जब इस बारे में आरपी मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है और यह ऑडियो 4-5 साल पुराना है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत वह उच्च अधिकारियों से करेंगे।
सीएमएचओ बोले- पुराना मामला, लेकिन कार्रवाई हुई सीएमएचओ डॉ. योगेश तिवारी ने बताया कि मामले में पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने ऑडियो को पुराना बताया था, लेकिन विषय की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की गई है। तबादला आदेश जारी किया गया।
तबादले के आदेश में स्पष्ट निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि मिश्रा को 7 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त किया जाए। इसके लिए कोई अवकाश मान्य नहीं होगा। वेतन और अवकाश की प्रक्रिया अब गंजबासौदा से जुड़ेगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि स्थानांतरण के बाद ही वेतन आहरित होगा।
आरपी मिश्रा का नाम इससे पहले भी जिला अस्पताल के सामान की कथित हेरा-फेरी के मामलों में आ चुका है। अब वायरल ऑडियो ने उनकी भूमिका को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें…
स्टोर कीपर बोला- पद पर रहने रिश्वत देनी होती है
विदिशा जिला अस्पताल से जुड़ा एक विवादास्पद ऑडियो सामने आया है। इसमें स्टोर कीपर आरपी मिश्रा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अभद्रता करते सुने जा रहे हैं। वह यह भी स्वीकार कर रहे हैं कि इस पद पर बैठने वाले को हर महीने रिश्वत देनी पड़ती है। पूरी खबर पढ़ें…