दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज होने के 40 घंटे के भीतर ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को समथर बॉर्डर से पकड़ा। 20 वर्षीय आरोपी रॉकी भास्कर ने अपने ही गांव की 16
.
आरोपी ने इन्हीं फोटो और वीडियो से किशोरी को ब्लैकमेल किया। 28 मई को उसने दूसरी बार दुष्कर्म किया। परेशान होकर किशोरी ने परिवार को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने 19 जून की शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पंडोखर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी यूपी भागने की फिराक में था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।