Last Updated:
MP News : एमपी एसटीएफ ने दिल्ली से दो युवकों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने देश के दर्जनभर राज्यों के हजारों लोगों से करीब 2283 करोड़ रुपये की ठगी की. दोनों साइबर ठग फ्लाइट से देश को शहरों में जाते थे. लग्जरी लाइ…और पढ़ें
एमपी एसटीएफ ने दिल्ली से दो युवकों को 2283 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में किया गिरफ्तार
इंदौर. एमपी एसटीएफ ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसने निवेश के बहाने झांसे में लेकर दर्जनभर राज्यों के लाखों लोगों से करीब 2283 करोड़ रुपये की ठगी की. दुबई में बैठे गिरोह के सरगना के इशारे आरोपी ठगी को अंजाम देते थे. एमपी एसटीएफ ने दिल्ली में छापेमारी करके इस गिरोह के दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है. ठगे इतने शातिर थे कि भरोसा जीतने के लिए फ्लाइट से सफर करते थे. महंगी लाइफ स्टाइल के शौकीन आरोपियों ने विदेशों में भी करोड़ों के निवेश किए है. जालसाज गिरोह Yorker FX यॉर्कर एफएक्स और यॉर्कर कैपिटल Yorker Capital नाम की कंपनी में निवेश पर हर माह 7-8 प्रतिशत रिटर्न का झांसा देते थे. आरोपियों के कुल 16 खातों की जानकारी एसटीएफ को मिली है, जिसमें ठगी की रकम मंगवाई गई. पूरा मामला इंदौर से जुड़ा है.
इंदौर में पीड़ित ने दर्ज कराई थी शिकायत
दरअसल, इंदौर निवासी ईशान सलूजा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि यॉर्कर एफएक्स और यॉर्कर कैपिटल कंपनी में निवेश करने पर फिक्स मुनाफा देने का लालच दिया गया था. 20 लाख से अधिक की राशि निवेश कराई थी. टेलीग्राम ऐप पर लिंक भेजा गया. रजिस्ट्रेशन के नाम पर 18 हजार रुपये लिए गए.
दिल्ली के रहने वाले 46 वर्षीय दीपक शर्मा और 51 वर्षीय मदन मोहन कुमार फ्लाइट से इंदौर आए और चेक से रकम ले गए. चेक भुनाने के बाद किसी प्रकार का रिटर्न नहीं दिया. शुरुआती जांच में सामने आया कि दीपक शर्मा बीए पास है और एक शोरूम में जॉब करता है. फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाला मदन मोहन भी बीकॉम पास है और दिल्ली में ही प्राइवेट नौकरी करता है.