शाजापुर में योग गुुरु ने बताए योगासन के फायदे: मंत्री परमार बोले- योग से मिलती है संयमित जीवन जीने की प्रेरणा – shajapur (MP) News

शाजापुर में योग गुुरु ने बताए योगासन के फायदे:  मंत्री परमार बोले- योग से मिलती है संयमित जीवन जीने की प्रेरणा – shajapur (MP) News


योगाभ्यास करतीं नगर की महिलाएं।

शाजापुर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार मुख्य अतिथि थे। वहीं कार्यक्रम में योग गुरु ने योगासन और उ

.

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव संबोधन प्रसारित किया गया। मुख्यमंत्री ने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ अधिकारियों ने की योग क्रियाएं।

मंत्री ने दिया पर्यावरण और जल संरक्षण जोर

मंत्री परमार ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा है। आज इसे पूरा विश्व अपना रहा है। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ संयमित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पर्यावरण और जल संरक्षण पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम और योगासनों का अभ्यास किया। मंत्री ने पांच योग साधकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

ये हुए शामिल

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, योग आयोग के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विजय शर्मा, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत संतोष टैगोर शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले, एडिशनल एसपी टीएस बघेल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

हर उम्र के लोग योगाभ्यास में शामिल हुए।

हर उम्र के लोग योगाभ्यास में शामिल हुए।

योगा गुरु ने बताए आसन के फायदे

ताड़ासन

रीढ़ की हड्डी को सीधा और मजबूत बनाता है। शरीर की लंबाई बढ़ाने में मदद करता है। मन को एकाग्र करता है

वृक्षासन

शरीर में संतुलन और स्थिरता लाता है। पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है। मानसिक तनाव को कम करता है

भुजंगासन

पीठ दर्द में राहत देता है। रीढ़ को लचीला बनाता है। फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है

पवनमुक्तासन

पाचन शक्ति बढ़ाता है। गैस और अपच की समस्या में उपयोगी। पेट की चर्बी को घटाने में सहायक

अनुलोम-विलोम प्राणायाम

मानसिक शांति देता है। रक्तचाप को नियंत्रित करता है। फेफड़ों की कार्यक्षमता को सुधारता है।

कपालभाति प्राणायाम

शरीर को डिटॉक्स करता है। त्वचा को निखारता है। वजन कम करने में सहायक।



Source link