शाजापुर के आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। बिजाना रोड पर रात करीब 1 बजे एक ट्रक मवेशी के अचानक सामने आने से पलट गया।
.
ब्यावर से इंदौर जा रहा यह ट्रक आलू से भरा था। हादसे में ट्रक चालक परमजीत सिंह और कंडक्टर पुनीत आगरा निवासी घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली पुलिस और लालघाटी थाने की डायल 100 टीम मौके पर पहुंची। डायल 100 के आरक्षक दिव्यांशु ठाकुर ने बताया कि मवेशी के अचानक हाईवे पर आने से ट्रक चालक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया। हादसे में ट्रक पलट गया और आलू सड़क पर बिखर गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मवेशियों की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
देखिए तस्वीरें…

