सतना में 5 लाख के जेवर के साथ पकड़ाया चोर: घर का ताला तोड़कर की थी वारदात; कोर्ट ने भेजा जेल – Satna News

सतना में 5 लाख के जेवर के साथ पकड़ाया चोर:  घर का ताला तोड़कर की थी वारदात; कोर्ट ने भेजा जेल – Satna News


सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से 5 लाख रुपए के सोने के जेवरात जब्त किए हैं। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

.

फरियादी अशोक भागवानी ने 20 जून को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 जून की रात 10 बजे वे परिवार सहित कैमोर एक निमंत्रण में गए थे। अगले दिन लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा और अलमारी का ताला टूटा मिला। चोर सोने के जेवरात चोरी कर ले गया था।

तकनीकी साक्ष्य से पकड़ा गया आरोपी मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 431/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही अजय दाहिया (24), निवासी राजीव नगर नई बस्ती, थाना कोलगवां को हिरासत में लिया।

चोर के पास से 5 लाख के जेवर बरामद किए गए है।

5 लाख के जेवर बरामद पूछताछ में अजय दाहिया ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके पास से चोरी गया माल जब्त किया गया, जिसमें 2 सोने के कंगन, 3 सोने की अंगूठियां और 1 सोने का कान का टॉप्स शामिल हैं। इनकी कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



Source link