इस छोटी सी टीम ने टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया, भारत-श्रीलंका में खेलेंगे मेगा टूर्नामेंट

इस छोटी सी टीम ने टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया, भारत-श्रीलंका में खेलेंगे मेगा टूर्नामेंट


Last Updated:

अमेरिकी क्वालीफायर में बहामास को सात विकेट से हराकर कनाडा ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है. कनाडा की टीम अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले विश्व कप में खेलती दिखेगी.

इस टीम ने टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया.

ओंटारियो. कनाडा की मेंस क्रिकेट टीम (Canada Men’s Cricket Team) ने अमेरिकी क्वालीफायर में बहामास को 7 विकेट से हराकर अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिये क्वालीफाई कर लिया. कनाडा की अमेरिकी क्वालीफायर में यह लगातार पांचवीं जीत थी. कनाडा ने पिछले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुआ टी20 विश्व कप भी खेला था.

बीस टीमों के इस टूर्नामेंट में गत चैम्पियन भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान भी खेलेंगे .आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ सात और टीमें अभी इन टीमों से जुड़ेंगी जिनमें से दो यूरोपीय क्वालीफायर ( 5 से 11 जुलाई), दो अफ्रीकी क्वालीफायर ( 19 सितंबर से 4 अक्टूबर ) और तीन एशिया ईएपी क्वालीफायर (1से 17 अक्टूबर ) से आयेंगी.’’

कनाडा ने खेले गए क्वालीफायर में 57 रन का लक्ष्य छह ओवरों में हासिल कर लिया और टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया. पहले गेंदबाजी करते हुए कनाडा ने स्पिनर कलीम सना और शिवम शर्मा के तीन तीन विकेट की मदद से बहामास को 19.5 ओवर में आउट कर दिया . इसके बाद दिलप्रीत बाजवा के नाबाद 36 रन की बदौलत लक्ष्य 5.3 ओवर में हासिल कर लिया.

कनाडा ने ICC मेंस T20 विश्व कप 2024 के लिए भी क्वालीफाई किया था. उन्होंने 5 में से 4 मैच जीतकर 2024 T20 विश्व कप में स्थान पक्का किया था. कलीम सना टूर्नामेंट के शीर्ष विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे जिन्होंने 15 विकेट लिए. आरोन जॉनसन और नवनीत धालीवाल क्रमशः 187 और 116 रन बनाकर शीर्ष रन स्कोरर में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. टी20 विश्व कप 2024 में कनाडा की टीम भारत से भी भिड़ी थी. लेकिन मैच बिना गेंद फेंके ही रद्द हुआ था.

Contact: satyam.sengar@nw18.com

homecricket

छोटी सी टीम ने WC के लिए क्वालीफाई किया, भारत-श्रीलंका में खेलेंगे टूर्नामेंट



Source link