मैहर में अधिवक्ता संघ ने प्रदर्शन किया: कहा- ग्राम धतूरा में बन रहे कलेक्ट्रेट के निर्माण पर रोक लगे, नगर में बने कार्यालय – Maihar News

मैहर में अधिवक्ता संघ ने प्रदर्शन किया:  कहा- ग्राम धतूरा में बन रहे कलेक्ट्रेट के निर्माण पर रोक लगे, नगर में बने कार्यालय – Maihar News


मैहर में प्रस्तावित कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण स्थल को बदलने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को मैहर कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपर कलेक्टर संजना जैन को एक ज्ञापन सौंपा और ग्राम धतूरा में चल रहे

.

अमरपाटन अधिवक्ता संघ 6 अक्टूबर से ही ग्राम धतूरा में प्रस्तावित संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर है। संघ का मानना है कि यह प्रशासनिक निर्णय जनसुविधा के विपरीत है और इसमें तुरंत बदलाव किया जाना चाहिए।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष योगी प्रदीप तिवारी ने बताया कि शुरुआत में कलेक्ट्रेट भवन वंशीपुर (मऊ) में बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के धतूरा में भूमि पूजन कर निर्माण शुरू करने का फैसला ले लिया। संघ ने प्रशासन से धतूरा में निर्माण की स्वीकृति की तिथि और आदेश स्पष्ट करने की मांग की है।

धतूरा क्यों है असुविधाजनक?

संघ का कहना है कि धतूरा की भौगोलिक स्थिति के कारण ग्रामीण जनता को भारी परेशानी होगी। उदाहरण के लिए, रामनगर तहसील से धतूरा की दूरी लगभग 130 किलोमीटर है। इतनी लंबी दूरी तय करने के लिए ग्रामीण जनता को कई बार वाहन बदलने पड़ेंगे, जिससे गरीब और ग्रामीण को आर्थिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मैहर नगर में निर्माण का सुझाव

अधिवक्ताओं ने सुझाव दिया है कि संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण मैहर नगर के अंदर किया जाना सबसे उपयुक्त होगा। उनका तर्क है कि मैहर में पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध है और यह रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र के निकट है। यह केंद्र मैहर के साथ-साथ अमरपाटन और रामनगर की जनता के लिए भी आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

परिसीमन और आंदोलन उग्र करने की चेतावनी

संघ ने इस दौरान अमरपाटन तहसील के परिसीमन की भी मांग रखी, जिसके तहत मौहारीकटरा सर्किल का पूर्वी भाग, मैहर तहसील का नादन सर्किल और रामपुर बाघेलान का चोरहटा सर्किल अमरपाटन तहसील में शामिल करने का प्रस्ताव है।

अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने धतूरा में कलेक्ट्रेट भवन निर्माण का निर्णय वापस नहीं लिया, तो उनका आंदोलन और उग्र किया जाएगा। इस ज्ञापन की एक प्रतिलिपि मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को भी भेजी गई है।



Source link