बस में बैठकर गांव पहुंचे कलेक्टर: ग्रामीणों से समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश – Rewa News

बस में बैठकर गांव पहुंचे कलेक्टर:  ग्रामीणों से समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश – Rewa News




रीवा जिले के नवागत कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जॉइनिंग के पहले ही दिन फील्ड में उतरे। वे अधिकारियों के साथ बस में सवार होकर जवा विकासखंड के जतरी गांव पहुंचे और यहां योजनाओं की जमीनी स्थिति देखी। जतरी गांव में कलेक्टर ने अलग-अलग योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों से सीधे बात की। किसे क्या लाभ मिला, किसे नहीं—इसकी जानकारी मौके पर ही ली। कई जगह उन्होंने अधिकारियों से सवाल भी किए और दस्तावेज दिखाने को कहा। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बातें रखीं। कुछ ने योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी दी, तो कुछ ने समस्याएं बताईं। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि लंबित मामलों को जल्द निपटाया जाए। निरीक्षण के दौरान साफ रहा कि कलेक्टर शुरुआत से ही फील्ड विजिट और जमीनी फीडबैक पर फोकस कर रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति समझना जरूरी है, तभी सुधार संभव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र हितग्राही को योजना से वंचित न रखा जाए। शिकायत मिलने पर त्वरित निराकरण किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link