मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सोमवार शाम नईगढ़ी के सरकारी अस्पताल का अचानक दौरा किया। कलेक्टर ने वहां की व्यवस्थाएं देखीं और दवाओं की कमी और साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। शाम करीब 6 बजे जब कलेक्टर अस्पताल पहुंचे, तो वहां मौजूद डॉ. आरके पाठक से उन्होंने मरीजों की संख्या और दवाइयों के स्टॉक की पूरी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के वार्डों में घूमकर सफाई व्यवस्था को देखा और निर्देश दिए कि मरीजों के पास गंदगी बिल्कुल नहीं दिखनी चाहिए। बाहर की दवाएं लिखने पर सख्ती कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि अस्पताल में सभी जरूरी दवाइयां हर वक्त मौजूद रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था करें जिससे मरीजों को बाहर से दवाइयां न खरीदनी पड़ें। इसके साथ ही उन्होंने स्टाफ को मरीजों के साथ अच्छे से पेश आने की बात कही। लापरवाही पर दी चेतावनी उन्होंने साफ कर दिया कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो दवाइयां अस्पताल में नहीं हैं, उनकी लिस्ट बनाकर तुरंत भेजने के लिए उन्होंने रीवा सीएमएचओ को भी कह दिया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी और तहसीलदार सुनील द्विवेदी समेत कई अधिकारी भी साथ रहे।
Source link