Last Updated:
Iqbal Singh Bains: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और पूर्व सीईओ ललित मोहन पर 500 करोड़ रुपये के घोटाले में FIR दर्ज की गई है. पूर्व विधायक पारस सकलेचा की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव पर एफआईआर.
हाइलाइट्स
- पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर FIR
- पूर्व विधायक पारस सकलेचा की शिकायत पर कार्रवाई
- पोषण आहार योजना में गड़बड़ी का आरोप
भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर FIR दर्ज किया गया है. आजीविका मिशन में पोषण आहार और अन्य योजनाओं से जुड़े करीब 500 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर लोकायुक्त पुलिस ने ये कार्रवाई की है. इसके साथ ही पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी ललित मोहन पर भी FIR दर्ज किया गया है. दरअसल 08 अगस्त 2023 को पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने इसे लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद अब कार्रवाई हुई है. उन्होंने आरोप लगाया था कि 2018-19 से 2021-22 तक 8 जिलों में पोषण आहार वितरण परिवहन और गुणवत्ता में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई थी. इकबाल सिंह ने अपने करीबी ललित मोहन को वन विभाग से प्रति नियुक्ति पर आजीविका मिशन में का सीईओ बनाया था.
पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने आरोप लगाया था कि सातों पोषण आहार फैक्ट्री का काम एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन से हटकर आजीविका मिशन को सौंपा गया था. मध्य प्रदेश विधानसभा में मार्च 2025 को पेश ऑडिट जनरल की रिपोर्ट में 481.79 करोड़ रुपये की अनियमिताओं का उल्लेख भी किया गया है.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें