बड़वानी में वन विभाग के पिंजरे में फंसा मगरमच्छ: 10 दिन बाद कलेक्टर कार्यालय के पास तालाब से पकड़ाया – Barwani News

बड़वानी में वन विभाग के पिंजरे में फंसा मगरमच्छ:  10 दिन बाद कलेक्टर कार्यालय के पास तालाब से पकड़ाया – Barwani News


बड़वानी में कलेक्टर कार्यालय से एक किलोमीटर दूर स्थित तालाब से मगरमच्छ को रविवार रात रेस्क्यू किया गया है। तालाब में पिछले कई दिनों से मगरमच्छ की मौजूदगी से सजवानी और बड़गांव के ग्रामीण दहशत में थे।

.

तालाब नगर के व्यस्त क्षेत्र में होने के कारण स्थानीय नागरिकों की चिंता बढ़ गई थी।

वन विभाग की रेस्क्यू टीम पिछले 10-12 दिनों से मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। आज टीम ने विशेष दरवाजेदार पिंजरे का इस्तेमाल कर मगरमच्छ को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।

रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को जॉगर्स पार्क के पास स्थित वन प्रशिक्षण केंद्र ले जाया गया।

दो दिन में मगरमच्छ पिंजरे में फंसा

वन मंडलाधिकारी आशीष बंसोड़ के अनुसार, पानी में मगरमच्छ को पकड़ना मुश्किल था। टीम ने उसके जमीन पर आने का इंतजार किया। मगरमच्छ कम समय के लिए बाहर आता था। इसलिए विशेष रणनीति अपनाते हुए पिंजरा पानी में उतारा गया। दो दिन में मगरमच्छ पिंजरे में फंस गया।

रेस्क्यू टीम में वन विभाग के कर्चमारी शामिल रहे।

रेस्क्यू टीम में एसडीओ बी.एल. मुवेल, गजेन्द्र बामनिया, अंकित शर्मा, सुरेन्द्र राठौर और दीपक सोलंकी शामिल थे। मगरमच्छ को जल्द ही सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।



Source link