Last Updated:
Raj Raghuvanshi Murder Case: सोनम के कितने राज हैं, दिन-प्रतिदिन खुल रहे हैं. राजा रघुवंशी की जांच कर रही मेघालय पुलिस ने सोनम के प्रेमी और तीन कातिलों के अलावा इंदौर से एक और शख्स को गिरफ्तार किया है.
राजा हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी
Raja Raghuvashi Murder Case: मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या मामले में रोजाना कुछ ना कुछ खुलासे हो रहे हैं. सोनम अपने अंदर कई राज छुपाए बैठी है. मेघालय पुलिस परत दर परत उसके राज खुलवा रही है. इसी कड़ी में मेघालय पुलिस ने इंदौर से एक शख्स की गिरफ्तारी की है. इसका भी नाम राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ रहा है. इस शख्स पर हत्याकांड के सबूत छिपाने के आरोप लगा है.
जेम्स इंदौर में प्रॉपर्टी मैनेजमेंट की एक फर्म चलाता है. उसने 13 जून को मीडिया के सामने आकर दावा किया था कि हत्याकांड के पांच आरोपियों में शामिल विशाल चौहान ने 30 मई को उससे मुलाकात की थी. उसने देवास नाका में 17,000 रुपये प्रति महीने के रेंट पर एक फ्लैट किराए पर लिया था. रेंट एग्रीमेंट भी साइन किया था. सूत्रों के मुताबिक, मेघालय पुलिस जब इस फ्लैट में सबूतों की तलाश में पहुंची, तो वह खाली मिला.
राजा रघुवंशी का शव 2 जून को सोहरा (चेरापूंजी) क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई से बरामद हुआ था. राजा का परिवार ट्रांसपोर्ट बिजनेस से जुड़ा है. राजा की शादी सोनम से 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी. दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे. मेघालय पुलिस का मानना है कि जेम्स की गिरफ्तारी से जांच को नया मोड़ मिला है.
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें