रीवा में पटवारियों की रिश्वतखोरी कैमरे में कैद: फीडिंग के नाम पर ले रहे थे 10 हजार; तहसीलदार बोले- दोषी मिले तो कार्रवाई होगी – Rewa News

रीवा में पटवारियों की रिश्वतखोरी कैमरे में कैद:  फीडिंग के नाम पर ले रहे थे 10 हजार; तहसीलदार बोले- दोषी मिले तो कार्रवाई होगी – Rewa News


रीवा जिले की सिरमौर तहसील के सेदहा पटवारी हल्का में दो पटवारियों का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। मामला लालगांव राजस्व निरीक्षक मंडल के सेदहा हल्का क्षेत्र का है, जहां तत्कालीन पटवारी मुकेश सिंह और वर्तमान पटवारी ओमप्रकाश नीरत का एक वीडियो

.

वीडियो में साफ सुनाई देता है कि अरुण सिंह घर के अंदर से नोट गिनते हुए आते हैं और पटवारी मुकेश सिंह को पैसे सौंपते हैं। इस दौरान अरुण कहते हैं- “अभी मेरे पास इतना ही है, बाकी बाद में देख लेंगे।” जवाब में मुकेश सिंह कहते हैं- “कबेलू वाले बहुत अकड़ रहे थे।” बातचीत में यह भी साफ होता है कि अन्य काम कराने वालों से भी रिश्वत ली जाएगी।

बाहर निकलते समय मुकेश सिंह कहते हैं, आप ज्यादा परेशान थे इसलिए हम इन्वॉल्व हुए, वरना कभी नहीं करते। इसके बाद अरुण प्रताप उनसे फीडिंग पूरी होने की समय-सीमा पूछते हैं, जिस पर मुकेश सिंह कहते हैं- हमें ही करना है।

वीडियो के आखिर में दोनों पटवारी बाइक पर सवार होकर रवाना हो जाते हैं। फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजस्व विभाग की साख पर फिर सवालिया निशान लग गए हैं।

सिरमौर नायब तहसीलदार रमाकांत तिवारी ने बताया कि आप के माध्यम से ही पूरा मामला संज्ञान में आया है। वीडियो और इस गतिविधि की जांच कराई जाएगी। हालांकि ओम प्रकाश नीरत का दो दिन पहले ही तबादला हुआ है,लेकिन पदभार से मुक्त नहीं हुए हैं। नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।

दोषी पाए जाने पर मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शासकीय सेवा में अपने उपयोग के लिए पैसे या रिश्वत लेना पूर्णतः अपराध की श्रेणी में आता है।

  • यह वीडियो वायरल हो रहा है,हालांकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता।



Source link