BJP पार्षद का बेटा, मां-बेटी की मौत का जिम्मेदार, पुलिस ने ऐसे पकड़ा झूठ

BJP पार्षद का बेटा, मां-बेटी की मौत का जिम्मेदार, पुलिस ने ऐसे पकड़ा झूठ


Last Updated:

Gwalior News: ग्वालियर में हिट एंड रन मामले में बीजेपी पार्षद के बेटे हर्ष राय को गिरफ्तार किया गया है. उसकी थार कार ने बाइक को टक्कर मारी जिससे मां-बेटी की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया.

ग्वालियर पुलिस ने हिंट एंड रन के आरोपी को किया गिरफ्तार.

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ी वारदात
  • कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, मौत
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस में हिट एंड रन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मां और बेटी की मौत के जिम्मेदार बीजेपी पार्षद के बेटे हर्ष राय को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हर्ष की थार कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी थी. हादसे में बाइक सवार 55 साल की गोरा देवी और 35 साल की बेटी गोरी कुशवाहा की मौत हो गई थी. बाइक चला रहा सोनू भी बुरी तरह घायल हो गया था. बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मोती झील में शुक्रवार रात ये हादसा हुआ. टक्कर मारने के बाद आरोपी हर्ष कार लेकर मौके से फरार हो गया था.

आरोपी ने 24 घंटे तक पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसका झूठ पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस ने थार कार को भी जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि दोस्तों के साथ अक्सर हर्ष कार से सड़कों पर स्टंट किया करता था. हर्ष राय वर्तमान भाजपा पार्षद रेखा राय का बेटा है. हर्ष के पिता चंदन राय भी पूर्व पार्षद हैं.

हादसे में मां-बेटी की मौत

ग्वालियर में Hit & Run का मामला सामने आया है. शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक में टककर मार दी थी. इसमें बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई है, जबकि बेटा घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया था. जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती किया है. पुलिस ने दोनों शवों को डेड हाउस पहुंचा कर घटना की जांच शुरू कर दी है. थार जीप पूर्व पार्षद चंदन राय की बताई जा रही है. घटना बीती रात मोतीझील के पास बदनापुरा मोड़ की है.

निम्बाजी की खोह के रहने वाले सोनू उर्फ संजय कुशवाह अपनी बहन गौरी और मां गौरा कुशवाह के साथ सौजना तिघरा गांव अपने मामा के घर जा रहा था. तभी मोतीझील की ओर आ रही थार के चालक ने तेज रफ्तार में आते हुए पीछे से बाइक मे टक्कर मार दी. बाइक में टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक सवार तीनों हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए. घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया.

सिर में गंभीर चोट लगने से गौरा देवी और उसकी बेटी की मौत हो गई थी. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पुलिस पहुंची. टक्कर मारकर भागी थार जीप का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरे खंगाली गई. वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके पड़ोस के व्यक्ति से विवाद चल रहा था. उन्हें आशंका है कि उन्होंने ही यह घटना कराई गई है. फिलहाल बहोड़ा पुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

BJP पार्षद का बेटा, मां-बेटी की मौत का जिम्मेदार, पुलिस ने ऐसे पकड़ा झूठ



Source link