.
शहर में मानसून की दस्तक 18 जून को हो गई थी। उसके बाद प्रतिदिन कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश हो रही है। शहर में 1 जून से अब तक शहर में 44 मिमी बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो शनिवार के अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री से 3 डिग्री कम रहा। इसी तरह रविवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा, जो शनिवार के न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री से 1 डिग्री कम रहा। हवा की रफ्तार सुबह चार और शाम को आठ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। 24 घंटे में शहर में 9.6 मिमी बारिश हुई है। 24 घंटे में उज्जैन जिले में औसत 10.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय भूअभिलेख के अनुसार उज्जैन तहसील में 22 मिमी, खाचरौद में 9, नागदा में 11.4, बड़नगर में 16, महिदपुर में 2, झारड़ा में 30, तराना में 2 और माकड़ौन में 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।