Last Updated:
Agriculture News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में युवाओं को स्वरोजगार की राह दिखाते हुए इस चीज के पालन का सफल बिजनेस मॉडल बन रहा है. इसे करके युवा बंपर कमाई कर रहे हैं.
हाइलाइट्स
- बकरी पालन से कम लागत में अधिक मुनाफा
- सरकार बकरी पालन के लिए 20 लाख तक का लोन दे रही है
- बकरी पालन में 50% अनुदान भी मिल रहा है
सागर. आजकल हर आदमी किसी न किसी तरह से पैसा कमा कर जल्द अमीर बनना चाहता है, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता है कि आखिर वह क्या करें कि जिससे उनका काम धंधा भी शुरू हो जाए और दूसरे के यहां काम करने भी न जाना पड़े, तो ऐसे युवाओं के लिए ना सिर्फ हम यह आइडिया लेकर आए हैं कि वह क्या कर सकते हैं, बल्कि यह भी बताएंगे कि उन्हें संसाधन का अभाव है. आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो वह कैसे योजनाओं का लाभ लेकर काम शुरू कर सकते हैं.
जमकर होगी कमाई
इस समय सरकार के द्वारा बकरी पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसमें एक योजना एलएलएम के थ्रू 20 लाख तक का लोन दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से आप बकरियां खरीद कर काम शुरू कर सकते हैं. इसमें 10 लाख की लागत से बकरियां खरीदी जाती है. 6 लाख में इनकी रहने के लिए जगह टीन सेट तैयार होता, पर बाकी बचे पैसों से दाना पानी की व्यवस्था की जाती है.
दुबई में बकरा भेजने वाले पुर्वेश जायसवाल बताते हैं कि उन्होंने अपनी बुआ के लड़के को देखकर गोट पालन शुरू किया था. अभी हमारे फार्म हाउस पर 64 बकरे हैं, जो अच्छी नस्ल के हैं. इन्हे विदेशी भी भेज चुके हैं. शुरुआत में हमने 20 लाख का लोन लिया था, जिसे कमाई होने के बाद पूरा लोन चुका दिया है. अगर कोई इसकी शुरुआत करना चाहता है, तो जिला पंचायत में जाकर आवेदन कर सकता है, जहां से इसकी प्रक्रिया शुरू होती है और फिर लोन मिल जाता है. इसमें 50% अनुदान भी मिल रहा है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें