फैटी लीवर की चपेट में सबसे ज्यादा महिलाएं, ध्यान दें…इससे ज्यादा न हो BMI

फैटी लीवर की चपेट में सबसे ज्यादा महिलाएं, ध्यान दें…इससे ज्यादा न हो BMI


Last Updated:

Fatty Liver Symptoms: डॉक्टर ने कहा कि महिलाएं फैटी लीवर की समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. जिनका BMI 24-25 से ज्यादा है, तो वे रिस्क जोन में हैं. महिलाओं का BMI 24 से 25 के बीच है, तो वे फिट हैं.

छतरपुर. मध्य प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में स्वस्थ यकृत मिशन के तहत महिलाओं और पुरुषों की स्क्रीनिंग की जा रही है. इसमें फैटी लीवर (Fatty Liver Symptoms) के साथ तमाम जांच की जाती हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक वजन, लंबाई और कमर को नापते हुए यानी बॉडी, मास और इंडेक्स (BMI) से पता करते हैं कि आप किस जोन में हैं. यहां डब्ल्यूएचओ के स्टैंडर्ड से पता लगाते हैं कि आप मोटापे के खतरे से बाहर हैं या नहीं. महाराजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ आलोक चौरसिया ने लोकल 18 को बताया कि स्वास्थ्य विभाग यकृत मिशन के तहत छतरपुर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में स्क्रीनिंग कर रहा है. हाइट, वेट और वेस्ट से बॉडी मास इंडेक्स निकालते हैं. इसके बाद BMI से पता करते हैं कि महिला या पुरुष फैटी लीवर के खतरे से बाहर है या उसकी चपेट में है.

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में चिह्नित मरीजों की बीएमआई जांच और फाइब्रोस्कैन टेस्ट कराया जाता है. पहचान के बाद मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें उचित उपचार दिया जाता है. डॉक्टर के मुताबिक, कमर परिधि की नाप में पुरुषों की 90 सेंटीमीटर और महिलाओं में 80 सेंटीमीटर से ज्यादा है, तो उन्हें फैटी लिवर की आशंका की श्रेणी में रखा गया है. जिन लोगों की कमर की नाप निर्धारित पॉइंट से ज्यादा मिली है, वे बॉडी मास इंडेक्स में भी चिह्नित हुए हैं. ऐसे में उनके खून की जांच कराई जाती है. इसमें सीबीसी और एलएफटी शामिल है.

महिलाओं में दिखे ये लक्षण
डॉक्टर बताते हैं कि फैटी लीवर से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं हैं. अगर किसी महिला को अपनी कमर ज्यादा लग रही है, तो वे अस्पताल आकर स्क्रीनिंग जरुर कराएं. जिनका बीएमआई 24-25 से ज्यादा है, तो ऐसी महिलाएं रिस्क जोन में आती हैं. महिलाओं का बीएमआई 24 से 25 के बीच है, तो वे फिट हैं लेकिन इससे ज्यादा है, तो दिक्कत है.

जीवनशैली में बदलाव से रहेंगे स्वस्थ
फैटी लीवर से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव करें. मीठे पेय पदार्थ, प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा वसा वाले भोजन से बचें. अनाज, फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन और स्वस्थ वसा जैसे- नट्स, बीज आदि का सेवन करें. फाइबर युक्त भोजन पाचन को सुधारता है. वेट मेंटेन करता है. प्रतिदिन 30-45 मिनट व्यायाम करें. इसमें तेज चलना, जॉगिंग, साइकिल चलाना या कोई खेल शामिल हो सकता है. व्यायाम वजन के साथ लीवर में जमा वसा को भी कम करता है. यदि आपका वजन सामान्य से ज्यादा है, तो धीरे-धीरे वजन कम करने की कोशिश करें. स्वस्थ वजन बनाए रखना फैटी लीवर को रोकने और उसे ठीक करने के लिए महत्वपूर्ण है.

homelifestyle

फैटी लीवर की चपेट में सबसे ज्यादा महिलाएं, ध्यान दें…इससे ज्यादा न हो BMI



Source link