मंडला में हॉकर जोन की दीवार गिरी: एक बाइक नीचे दबी, कोई हताहत नहीं; तहसीलदर मौके पर पहुंचे – Mandla News

मंडला में हॉकर जोन की दीवार गिरी:  एक बाइक नीचे दबी, कोई हताहत नहीं; तहसीलदर मौके पर पहुंचे – Mandla News

मंडला में उदय चौक के पास कमानिया पुल के किनारे स्थित हॉकर जोन की दीवार सोमवार सुबह ढह गई। दीवार के नीचे एक बाइक दब गई। घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

.

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र को बेरिकेड्स से घेर दिया गया है। तहसीलदार हिमांशु भलावी ने बाइक को निकालने और मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

घटना की सूचना पर मौके पर तहसीलदार पहुंचे।

पुरानी खाई पर सौंदर्यीकरण हो रहा

नगर पालिका पुरानी खाई पर सौंदर्यीकरण का कार्य करवा रही है। ठेकेदार ने हॉकर जोन के पास बड़ी मात्रा में रेत जमा कर रखी थी। निर्माण कार्य में भारी वाहनों का आवागमन भी लगातार हो रहा था। पिछले दो दिनों की भारी बारिश से दीवार कमजोर हो गई थी। इसी कारण करीब 150-200 फीट लंबी दीवार ढह गई।

मंडला दो दिनों से बारिश हो रही है, इससे दीवार गिरने की आशंका जताई गई है।

मंडला दो दिनों से बारिश हो रही है, इससे दीवार गिरने की आशंका जताई गई है।

Source link