Last Updated:
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर शीलोम जेम्स और गार्ड बलबीर को गिरफ्तार किया. हालांकि सोनम के भाई गोविंद ने दोनों को पहचानने से इनकार कर…और पढ़ें
सोनम रघुवंशी के भाई का बड़ा बयान.
हाइलाइट्स
- राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की जांच तेज
- सोनम के भाई का आया बड़ा बयान
- गोविंद ने कहा- सोनम को बदनाम करने की हो रही कोशिश
इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. रविवार को शिलांग पुलिस की टीम ने इंदौर से एक प्रॉपर्टी डीलर शीलोम जेम्स और सिक्योरिटी गार्ड बलबीर को गिरफ्तार किया. अब इसके बाद सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कुछ ऐसा बयान दिया, जिसने इस केस को नया मोड दे दिया है. दरअसल, सोनम के भाई गोविंद का कहना है कि वो शीलोम और बलबीर को नहीं जानते. गोविंद रघुवंशी का साफ कहना है कि उनका और उनके परिवार का इन लोगों से कोई लेने देना नहीं है. हमको इस केस की खबर मीडिया से ही मिली थी.
सोनम के भाई का बड़ा बयान
राजा रघुवंशी केस में हुई गिरफ्तार
शिलांग पुलिस लगातार राजा रघुवंशी केस की जांच कर रही है. इसी कड़ी में शनिवार को मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक टोल प्लाजा से प्रॉपर्टी डीलर शीलोम जेम्स को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि वो भोपाल भागने की कोशिश में था. इसके बाद रविवार को पुलिस टीम ने बलबीर नाम के एक सिक्यूरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया. वह उसी बिल्डिंग का चौकीदार है, जिसके एक फ्लैट में सोनम छिपी हुई थी. शिलांग पुलिस अब दोनों को इंदौर की अदालत में पेश करेगी. फिर शिलांग लेकर जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगा जाएगा.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें