Indore Bhagirathpura Water Crisis LIVE: इंदौर में जहरीला पानी पीने से अबतक 8 लोगोंं की मौत, लगातार दौड़ रही एंबुलेंस

Indore Bhagirathpura Water Crisis  LIVE: इंदौर में जहरीला पानी पीने से अबतक 8 लोगोंं की मौत, लगातार दौड़ रही एंबुलेंस


मिथिलेश गुप्ता/इंदौर.  देशभर में स्वच्छता के लिए मिसाल माने जाने वाले इंदौर में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. नर्मदा से आने वाला शुद्ध पानी ही लोगों की बीमारी और मौत की वजह बन गया. शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 1000 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द से जूझ रहे हैं.

December 31, 202513:22 IST

जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

नगर निगम ने हालात बिगड़ते देख तुरंत जांच शुरू की. शुरुआती जांच में जो सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया. भागीरथपुरा पुलिस चौकी के टॉयलेट के ठीक नीचे नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज मिला. इस लीकेज के कारण गंदा पानी सीधे नर्मदा की सप्लाई लाइन में मिल रहा था, जिससे पूरे वार्ड में दूषित पानी पहुंच गया. यानी जिस पानी को लोग “अमृत” समझकर पी रहे थे, वही उनके लिए ज़हर बन गया.

December 31, 202512:57 IST

Indore Dirty Water Death News: भागीरथपुरा की गलियों में लगातार दौड़ रही एंबुलेंस

दूषित पानी से आठ लोगों की मौत के बाद भागीरथपुरा में हाहाकार मच गया है. भागीरथपुरा से लगातार मरीज सामने आ रहे हैं. गलियों में एंबुलेंस दौड़ रही है. गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पतालों में रैफर किया जा रहा है.

December 31, 202512:51 IST

Indore Pipeline Leakage Update: भागीरथपुरा में महिला कांग्रेस ने हाथ में चूड़ी लेकर किया जोरदार हंगामा

भागीरथपुरा में महिला कांग्रेस का जोरदार हंगामा हो रहा है. महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी और महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में चूड़ी लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. भागीरथपुरा की बिगड़ी स्थिति को लेकर सियासत गरमा गई है. बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं. बेगुनाहों की मौत को लेकर राजनीति का हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है.

December 31, 202512:35 IST

Indore News: भागीरथपुरा में दूषित पानी से हो रही मौतों के बीच पार्षद कमल वाघेला का झूला झूलते वीडियो वायरल

इलाके के पार्षद कमल वाघेला का झूला झूलते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भागीरथपुरा में दूषित पानी से हो रही मौतों के बीच, जनप्रतिनिधि आयोजन में व्यस्त नजर आए. नगर निगम के जलकार्य विभाग की जिम्मेदारी है स्वच्छ पानी देने की. कल शाम वार्ड पार्षद कमल वाघेला को गार्डन में सुकून से झूला झूलते देखा गया.

December 31, 202512:21 IST

Indore Pipeline Leakage News: भागीरथपुरा के आयुष्मान सेंटर पर महिला कांग्रेस का हंगामा

इंदौर के भागीरथपुरा स्थित आयुष्मान सेंटर पर उस वक्त माहौल गरमा गया, जब यहां महिला कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना सेतिया सेंटर की व्यवस्थाओं को लेकर नाराज़ दिखीं और इसी दौरान उनकी इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव से तीखी बहस हो गई.

 

December 31, 202512:10 IST

Indore Water Crisis News: इंदौर के भागीरथपुरा के अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने की मांग पर हंगामा

मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए भागीरथपुरा के अस्पताल में जनता ने बेड की संख्या बढ़ाने की मांग पर हल्ला बोल दिया. जिसके बाद तत्काल बेड की संख्या बढ़ाकर 100 कर दिया गया है और अलग से एक वार्ड भी बनाया गया है.

 

December 31, 202511:51 IST

Indore Narmada Pipeline Leakage: भागीरथपुरा में मरीजोंं के लिए बढ़ाई गई बेड की संख्या

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बयान दिया कि दूषित पानी की वजह से 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन 4 अन्य की भी जानकारी है. कुल 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हमारी जिम्मेदारी है कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो. भागीरथपुरा में मरीजों की संख्या बढ़ने पर अरविंदो अस्पताल में 100 बेड का अलग वार्ड बनाया गया है. नर्मदा लाइन के टेंडर में हुई चूक की जांच चल रही है और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

December 31, 202511:49 IST

Indore Water Crisis: प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी भागीरथपुरा पहुंचे

भागीरथपुरा के आयुष्मान सेंटर पर महिला कांग्रेस का हंगामा हुआ. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना सेतिया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीच तीखी बहस हुई. सेंटर पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नोंकझोंक हुई. इस दौरान प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी भागीरथपुरा पहुंचे.

December 31, 202509:58 IST

इंदौर दूषित पानी मामला :दूषित पानी की समस्या के बावजूद जिम्मेदारों के आयोजनों की तस्वीर आई सामने

भागीरथपुरा में दूषित पानी की समस्या के बावजूद जिम्मेदारों के आयोजनों की तस्वीरें सामने आईं. इलाके के पार्षद कमल वाघेला का झूला झूलते वीडियो और जलकार्य प्रभारी बबलू शर्मा का आयोजन में खाना परोसते फोटो वायरल हो गए. जब भागीरथपुरा में दूषित पानी से लोगों की मौत हो रही थी, तब नेता आयोजन कर रहे थे. जनप्रतिनिधियों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. नगर निगम के जलकार्य विभाग पर स्वच्छ पानी देने की जिम्मेदारी है. कल शाम वार्ड के पार्षद कमल वाघेला गार्डन में झूला झूलते नजर आए. शनिवार को एमआईसी मेंबर बबलू शर्मा ने खाने का आयोजन किया था.

December 31, 202509:43 IST

जहरीला पानी पीने से अबतक 8 लोगों की मौत, 111 अस्पताल में भर्ती

इलाके के सोशल मीडिया ग्रुपों पर कई दिनों से लोग नर्मदा का पानी उपयोग नहीं करने की बात कर रहे थे. लोगों की शिकायतों पर जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया. 25 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच इलाके में अधिक मौतें हुईं. गंदे पानी ने 8 लोगों की जान ले ली. आधिकारिक पुष्टि के अनुसार, दूषित पानी से सिर्फ 3 लोगों की मौत की बात सामने आई. भागीरथपुरा से 8 लोगों की मौत की बड़ी जानकारी मिली. दूषित पानी से हुई मौत के आंकड़ों में भी संशय है. देश के सबसे स्वच्छ शहर में दूषित पानी से 1100 लोगों को उल्टी-दस्त, 111 अस्पताल में भर्ती और 8 की मौत. जोनल प्रभारी शालिग्राम सितोले, सहायक यंत्री योगेश जोशी निलंबित और प्रभारी PHE उपयंत्री शुभम श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया.



Source link