कटनी में बारिश से नदी-नाले उफान पर: उमरियापान-ढीमरखेड़ा मार्ग 10 घंटे बंद रहा, बेलकुंड नदी में 10 फीट तक पानी – Katni News

कटनी में बारिश से नदी-नाले उफान पर:  उमरियापान-ढीमरखेड़ा मार्ग 10 घंटे बंद रहा, बेलकुंड नदी में 10 फीट तक पानी – Katni News


गार्राघाट पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।

कटनी के उमरियापान और ढीमरखेड़ा क्षेत्र में मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बेलकुंड नदी का जलस्तर बढ़कर गर्राघाट पुल से 10 फीट ऊपर पहुंच गया। इससे उमरियापान-ढीमरखेड़ा मार्ग करीब 10 घंटे तक बंद रहा।

.

पुलों के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चालकों को पानी के स्तर में कमी का इंतजार करना पड़ा। बिजली आपूर्ति भी कई घंटों तक बाधित रही। शाम 7:30 बजे पानी का स्तर कम होने के बाद ही यातायात सामान्य हो पाया।

पुल पर आने से कई गांवों का संपर्क टूटा

बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है। उड़द की फसल वाले किसानों को विशेष नुकसान की आशंका है। घुघरी गांव में भी पुल पर पानी आ गया। नदी में घुटने तक पानी होने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया। ढीमरखेड़ा का रामपुर बरेली से कोठी मार्ग भी बंद हो गया।

गार्राघाट पुल की तस्वीर, पानी पुल के ऊपर से तेज बह रहा है।

पुलिस ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी और ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान पुलिस दल के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने लोगों को पानी कम होने तक पुल पार न करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी।

बढ़ते पानी को देखते हुए बांस तिरछा करके लोगों की आवाजाही रोकी गई।

बढ़ते पानी को देखते हुए बांस तिरछा करके लोगों की आवाजाही रोकी गई।



Source link