घटिया फील्डिंग और सुस्त कप्तानी, जीत के करीब पहुंचकर हारा भारत

घटिया फील्डिंग और सुस्त कप्तानी, जीत के करीब पहुंचकर हारा भारत


Last Updated:

England beat India by historic chase at leeds: भारत को इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट में 371 रन के जीत का लक्ष्य हासिल कर हराया. आखिरी दिन 350 रन का पीछा करते हुए मेजबान ने आसानी से टीम इंडिया को मात देकर 5 मैचों की …और पढ़ें

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 371 रन बनाकर हासिल की ऐतिहासिक जीत

हाइलाइट्स

  • भारत को इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट में हराया.
  • इंग्लैंड ने हासिल किया 371 रन का विशाल लक्ष्य.
  • खराब फील्डिंग की वजह से हारा भारत

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज बेहद धमाकेदार हुआ है. भारतीय टीम रनों का अंबार लगाने के बाद भी मेजबान टीम के खिलाफ घटिया फील्डिंग और नए कप्तान शुभमन गिल की सुस्त कप्तानी की वजह से हार गई. लीड्स टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड ने रिकॉर्ड 371 रन का पीछा करते हुए जीत दर्ज की. इससे पहले इस मैदान पर इतना बड़ा टोटल सिर्फ एक बार हासिल हुआ था. 5 विकेट खोकर 373 रन बनाकर इंग्लैंड ने वो कर दिखाया जिसकी बात करने से इंग्लैंड के फैंस भी करता रहे थे.

इंग्लैंड के सामने मैच के आखिरी दिन 350 रन का विशाल स्कोर था. ओपनर बेन डकेट की 149 रन की मैराथन पारी और जो रूट की जुझारू बल्लेबाजी के दम पर टीम ने इसे हासिल किया. 21 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए पांचवें दिन इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी ने 188 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रख दी. जैक क्रॉली 65 रन बनाकर आउट हुए लेकिन बेन डकेट की 170 बॉल पर 21 चौके और 1 छक्के के दम पर खेली 149 रन ने मैच भारत के छीन लिया. आखिर में जो रूट ने एक छोर पर टिकते हुए फिफ्टी ठोकी और भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

टीम इंडिया की फील्डिंग का क्रिकेटर ने उड़ाया मजाक

घटिया फिल्डिंग ने मैच हराया

भारतीय टीम ने इस मैच में कैच टपकाने की ऐसा कमाल दिखाया जिसके बाद कोई भी टीम जीत का नहीं सोच सकती. इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 3 कैच छोड़े थे तो दूसरी पारी में 97 रन पर बैटिंग कर रहे बेन डकेट को जीवनदान दिया. इसके अलावा भी मोहम्मद सिराज की बॉल पर कई मौके विकेट की पीछे गंवाए गए. इसमें स्लिप में बल्ले का किनारा लेकर गई गेंद भी रही.





Source link