टाटा ने फिर मनवाया अपना ‘लोहा’, इस नई नवेली कार को मिली क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

टाटा ने फिर मनवाया अपना ‘लोहा’, इस नई नवेली कार को मिली क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग


Last Updated:

टाटा हैरियर.ev को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. AOP में 32/32 और COP में 45/49 अंक प्राप्त किए. इसमें 20+ सेफ्टी फीचर्स और सात एयरबैग शामिल हैं.

हाइलाइट्स

  • टाटा हैरियर.ev को भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली.
  • हैरियर.ev को AOP में 32/32 और COP में 45/49 पॉइंट्स मिले.
  • इस SUV में 20+ सेफ्टी फीचर्स और 7 एयरबैग शामिल हैं.

नई दिल्ली. टाटा की कारें अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है. ब्रांड के पोर्टफोलियो में कई ऐसी कारें हैं जिन्हें 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल हुई है. अब कंपनी ने इस लिस्ट में एक और कार जोड़ ली है और वो कार है टाटा हैरियर.ev. हाल ही में लॉन्च हुई हैरियर को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत NCAP) के क्रैश टेस्ट में शामिल किया गया है. आइए जानते हैं इस कार के टेस्ट स्कोर के बारे में.

भारत NCAP हैरियर का स्कोर
हाल ही में लॉन्च हुई टाटा हैरियर का इलेक्ट्रिक अवतार भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत NCAP) में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) दोनों श्रेणियों में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त करने में सफल रही है. हैरियर.ev ने AOP श्रेणी में 32.00 में से 32.00 अंक और COP श्रेणी में 49.00 में से 45.00 अंक प्राप्त किए. टाटा हैरियर.ev ने फ्रंटल और साइड इम्पैक्ट टेस्ट में 16/16 का परफेक्ट स्कोर हासिल किया.

वेरियंट (RWD) बैटरी (kWh) कीमत (रु., एक्स-शोरूम)
अडवेंचर 65 Rs 21.49 लाख
अडवेंचर S 65 Rs 21.99 लाख
फियरलेस+ 65 Rs 23.99 लाख
फियरलेस+ 75 Rs 24.99 लाख
एंपावर्ड 75 Rs 27.49 लाख
20+ सेफ्टी फीचर्स शामिल
सेफ्टी के मामले में, इस SUV में लेवल 2 ADAS है, जिसमें 20+ फीचर्स शामिल हैं जैसे कि एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, और पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और वाहनों के लिए ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग. हैरियर.ev में सात एयरबैग (जिसमें एक नी एयरबैग भी शामिल है), ESP के साथ i-VBAC, AVAS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैम्प्स, और SOS कॉलिंग भी शामिल हैं.

कंपनी ने 23 जून को हैरियर.ev की शुरुआती कीमतों का आधिकारिक रूप से खुलासा किया. हैरियर.ev के रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट्स की बुकिंग 2 जुलाई से शुरू होगी, जबकि क्वाड-व्हील ड्राइव (QWD) वेरिएंट्स की कीमतें 27 जून, 2025 को घोषित की जाएंगी.

homeauto

टाटा ने फिर मनवाया अपना ‘लोहा’, इस नई नवेली कार को मिली क्रैश टेस्ट में मिली 5



Source link